बनहवा परसा दलित बस्ती में आग से 25 घर जले

मटियरिया थाना क्षेत्र की बनहवा परसा दलित बस्ती में सोमवार को आग से 25 घर जलकर राख हो गए हैं। अनाज कपड़ा समेत घर के सभी सामान जलकर नष्ट हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:52 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:52 AM (IST)
बनहवा परसा दलित बस्ती में आग से 25 घर जले
बनहवा परसा दलित बस्ती में आग से 25 घर जले

बेतिया । मटियरिया थाना क्षेत्र की बनहवा परसा दलित बस्ती में सोमवार को आग से 25 घर जलकर राख हो गए हैं। अनाज, कपड़ा समेत घर के सभी सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। सूचना पर अग्निशमन की टीम पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका और पूरी बस्ती को जलने से बचाया जा सका। तब तक पच्चीस घर जल गए। बताया जाता है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई। सूचना पर मटियरिया पुलिस पहुंची। अग्निपीड़ितों में शंभू माझी, रघुनाथ माझी, सुभाष, प्रभू माझी आदि शामिल हैं। घटना की पुष्टि पंचायत के मुखिया जितेंद्र चौधरी ने भी की है। उन्होंने बताया की अग्नि पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाएगी। पीड़ितों ने बताया कि हम सभी पच्चीस परिवार के लोग आग से तबाह चुके हैं। सड़क पर आ गए हैं। मटियरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अगलगी में पांच घरे जले, हजारों की संपत्ति राख

मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के सुखलही गांव में सोमवार के अपराह्न अगलगी की हुई घटना में दो घर जल कर राख हो गये। सुखलही के देवलाल साह के घर में खाना बनाने के दौरान उड़ी चिगारी से आग लग गयी।लोग जबतक आग बुझाते तब तक देवलाल साह, दोस मोहम्मद, बालकिशुन साह, हीरामन साह व मदन साह का भी घर खाक हो गया।वही घर में रखे अनाज नगदी बर्तन सहित आवश्यक सामग्री भी जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। समाजसेवी अमरेश पटेल ने अंचल प्रशासन से पीड़ितों के लिए राहत की मांग की है।

chat bot
आपका साथी