लालगंज में युवक को गोली मारकर किया जख्मी, गंभीर स्थिति में रेफर

वैशाली। लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:54 PM (IST)
लालगंज में युवक को गोली मारकर किया जख्मी, गंभीर स्थिति में रेफर
लालगंज में युवक को गोली मारकर किया जख्मी, गंभीर स्थिति में रेफर

वैशाली। लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्वजनों ने लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। गोली मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। युवक को गोली लगने की सूचना पर लालगंज थाना की पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हाजीपुर सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली एवं लालगंज थाना की पुलिस को जल्द आरोपित को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक जलालपुर गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी रत्न महतो का पुत्र आदित्य कुमार है। घायल युवक के स्वजनों ने बताया कि संजीत कुमार के घर आदित्य गया हुआ था। वहीं गोली चली जिससे जांघ में गोली लगने से घायल हो गया है। घटना के बाद से आरोपित संजीत फरार है। घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्वजनों से इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद से आरोपित फरार है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब हो कि बीते चौबीस घंटे के अंदर लालगंज में अपराध की घटनाओं के अचानक बढ़ जाने को लेकर लोगों की चिता काफी बढ़ गई है। अभी सोमवार को ही दिन-दहाड़े लुटेरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लालगंज के मुख्य बाजार से पेट्रोल पंपकर्मी से 12 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस अभी इस मामले की जांच में ही जुटी हुई थी कि यहां दूसरी घटना में युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। लालगंज में अचानक आपराधिक घटनाएं बढ़ जाने से लोगों की चिता काफी बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी