बोलेरो की ठोकर से युवक की मौत व साथी जख्मी

वैशाली। हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग एसएच 93 पर नयागांव 28 टोला के निकट गत देर शाम बोलेरो से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:30 PM (IST)
बोलेरो की ठोकर से युवक की मौत व साथी जख्मी
बोलेरो की ठोकर से युवक की मौत व साथी जख्मी

वैशाली। हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग एसएच 93 पर नयागांव 28 टोला के निकट गत देर शाम बोलेरो से धक्का लगने के कारण 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक जख्मी हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी।

जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार बोलेरो से धक्का लगने के कारण नयागांव पूर्वी पंचायत के नयागांव 28 टोला निवासी जयमंगल राय के 45 वर्षीय पुत्र मनोज राय की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक जख्मी हो गया। बताया गया कि देर संध्या मनोज राय अपने पास के ही कैलाश राय के पुत्र सुबोध राय के साथ दियारा क्षेत्र से दूध लेकर साइकिल से घर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह कई फिट दूर जा गिरे। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मनोज राय को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुबोध कुमार की चिकित्सा की जा रही है।

घटना से आक्रोशित लोग शव को लेकर नयागांव 28 टोला के निकट एसएच 93 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर देसरी थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, एएसआई मनोज ठाकुर एवं महनार के प्रभारी थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।

दुर्धटना में मनोज राय की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के चित्कार से चारों गम का माहौल बना रहा। मनोज राय की पत्नी सुनीला देवी, पंद्रह वर्षीय पुत्र विकास कुमार, दो पुत्री चंदा कुमारी एवं अंजली कुमारी है। मृतक खेती और पशुपालन कर जीवन यापन कर रहा था। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह घर पहुंचा। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। घटना पर अनंत कुमार साह, जलेश्वर साह, रुदल राय, रामानंद साह, रामनाथ राय आदि ने शोक प्रकट करते हुए आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी