सराय के भोजपट्टी में चंवर में डूबने से युवक की हुई मौत

सराय थाना क्षेत्र के भोजपट्टी गांव स्थित चंवर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गांव के ही स्वर्गीय गोनौर राम का 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र राम बताया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 10:45 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 10:45 PM (IST)
सराय के भोजपट्टी में चंवर में डूबने से युवक की हुई मौत
सराय के भोजपट्टी में चंवर में डूबने से युवक की हुई मौत

संवाद सूत्र, सराय :

सराय थाना क्षेत्र के भोजपट्टी गांव स्थित चंवर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गांव के ही स्वर्गीय गोनौर राम का 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र राम बताया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डूबने से युवक की मौत को लेकर गांव में कोहराम मच गया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक भोजपट्टी गांव स्थित चंवर में अपने पत्नी के साथ इंकड़ी काटने के लिए गया हुआ था। काटने के दौरान पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। पति को पानी में डूबते देख पत्नी ने पति को बचाने के लिए अपनी साड़ी फेंका। लेकिन तब तक पति गहरे पानी में डूब गया। पति को डूबते देख पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया। शोर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उक्त व्यक्ति को खोजने का प्रयास किया। लेकिन अधिक पानी होने के कारण शव बरामद नहीं हुआ तब जाकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सराय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के करीब तीन घंटे बाद शव को बाहर निकाला। शव बारह निकालते ही स्वजनो में कोहराम मच गया। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने आश्रितों को सरकारी स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी