जंदाहा में बहन के घर आए युवक की चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या

वैशाली जंदाहा प्रखंड के तिसीऔता थाना क्षेत्र के बिझरौली गांव में अपनी बहन के घर आए एक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 11:26 PM (IST)
जंदाहा में बहन के घर आए युवक की चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या
जंदाहा में बहन के घर आए युवक की चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या

वैशाली:

जंदाहा प्रखंड के तिसीऔता थाना क्षेत्र के बिझरौली गांव में अपनी बहन के घर आए एक युवक को गांव के लोगों ने चोरी के आरोप में पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जंदाहा थाना के रसलपुर निवासी मो जहांगीर उर्फ भोला (35) के रूप में की गई है। इस मामले में पांच नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार रसलपुर निवासी जहांगीर अपनी बहन के ससुराल बिझरौली आया हुआ था। बताया जाता है कि बीती रात उसने बिजरौली निवासी मो जलील के घर में चोरी का प्रयास किया। घर में उस समय जलील की पत्नी एवं पुत्री थी। खटपट की आवाज सुनकर उनलोगों ने जाकर देखा तो सन्न रह गईं। चोरी करते जहांगीर को देख मां-बेटी ने शोर मचाया। इसपर जहांगीर उनके साथ मारपीट करने लगा। इस बीच मां-बेटी शोर मचाती रहीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। उनलोगों ने जहांगीर की जमकर धुनाई कर दी। पिटाई से जहांगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घायल होने के बाद बाइक से कोई छोड़ गया घर

सुबह में कोई बाइक से उसे उसके घर छोड़ गया। जहांगीर की हालत देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। उसे इलाज के लिए जंदाहा के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखकर वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से हाजीपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही जहांगीर ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर तिसीऔता एवं जंदाहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। इस मामले में मृतक के स्वजन ने पांच नामजद एवं कई अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना से तनाव के हालात हैं। स्वजन का कहना है कि उनलोगों ने जान-बूझकर हत्या कर दी।

chat bot
आपका साथी