बंद घर में चोरी करते युवक की जमकर पिटाई

वैशाली। महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर छतवारा पंचायत अंतर्गत छतवारा गांव में एक बंद घर से चो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 12:03 AM (IST)
बंद घर में चोरी करते युवक की जमकर पिटाई
बंद घर में चोरी करते युवक की जमकर पिटाई

वैशाली। महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर छतवारा पंचायत अंतर्गत छतवारा गांव में एक बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये के सामानों की चोरी कर ली। इस दौरान आसपास के लोगों के उठ जाने पर चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने खदेड़कर एक चोर को पकड़ लिया तथा उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपित की गंभीर स्थिति को देखते हुए महुआ थाना की पुलिस ने लोगों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिताजनक बनी हुई है। पुलिस की तत्परता से यहां माब लिचिग की घटना टल गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छतवारा गांव निवासी संजय साह अपनी पत्नी के साथ कोलकाता में रहते हैं तथा यहां पर उनका पुत्र विजय कुमार रहता है। विनय हाजीपुर में मेडिकल के कार्य से जुड़ा हुआ है। गुरुवार को अत्यधिक कार्य होने के कारण विजय हाजीपुर में ही रह गया। यहां घर पर कोई सदस्य नहीं था तथा सभी रूम में ताला बंद था। इसी दौरान गुरुवार की रात लगभग एक बजे चोर उनके मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंच गए तथा अंदर सभी कमरों में लगाए गए लगभग 10 ताले को काट दिया।

ताला काटकर घर में रखे गोदरेज, बक्सा दीवान, ट्रंक आदि को तोड़कर चोरों ने उसमें से कीमती सामान की चोरी कर ली। घर में रखे 37 हजार रुपये नगद के अलावा लगभग तीन लाख के जेवरात एवं अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली गई। चोरी के दौरान ही बगल के घर के लोग किसी की तबीयत खराब होने को लेकर जगे हुए थे। उन्हें कुछ आवाज महसूस हुआ तो वे देखा कि ग्रिल खुला हुआ है। इसके बाद जब वह अंदर झांककर देखा तो देखकर हतप्रभ रह गए तथा शोर मचाया। तब तक उनके घर के अलावा अगल-बगल के लोग भी दौड़े। लोगों का आते देख चोर भागने लगे। भागने के दौरान दो चोर तो भाग निकले लेकिन एक चोर को लोगों ने खदेड़कर मुख्य सड़क के निकट से पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान चोर का पैर भी टूट गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा मौके पर अवर निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा किसी तरह आक्रोशित लोगों के चुंगल से घायल चोर को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने आरोपित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। चोरी के मामले में पकड़ा गया आरोपित कटहरा थाना क्षेत्र के सुमेरगंज गांव का रामकिशोर राय बताया गया है। उसने बताया कि उसके साथ आया बख्तियारपुर पटना का राजकुमार राय भाग निकला। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल आरोपित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगर पुलिस की टीम ने मामले में तत्परता नहीं दिखाती तो वहां माब लिचिग की भी घटना घट सकती थी। लोगों ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान इस गांव में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी की घटनाओं को लेकर लोग काफी आक्रोशित थे।

chat bot
आपका साथी