जंदाहा के रसलपुर में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

वैशाली। वैशाली जिले के जंदाहा थाना के रसलपुर गांव में बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान रसलपुर निवासी चंदेश्वर राय की 52 वर्षीय पत्नी उदिया देवी के रूप में की गई है। घटना को लेकर स्वजनों में कोहराम मचा है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय गणमान्य लोग एवं सगे संबंधी शोक संतप्त स्वजनों को संभालने में लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:38 PM (IST)
जंदाहा के रसलपुर में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
जंदाहा के रसलपुर में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

वैशाली। वैशाली जिले के जंदाहा थाना के रसलपुर गांव में बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान रसलपुर निवासी चंदेश्वर राय की 52 वर्षीय पत्नी उदिया देवी के रूप में की गई है। घटना को लेकर स्वजनों में कोहराम मचा है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय गणमान्य लोग एवं सगे संबंधी शोक संतप्त स्वजनों को संभालने में लगे हैं।

घटना रविवार देर रात की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंदेश्वर राय की पत्नी उदिया देवी प्रतिदिन की भांति रविवार की रात खाना खाकर अपने दरवाजे पर स्थित बिछावन पर सोने गई थी। बताया गया है कि उसी दौरान बिछावन के पास लगा स्टैंड पंखा किसी कारणवश असंतुलित होकर बिछावन पर उसके शरीर पर गिर गया। पंखा में बिजली का करंट होने के कारण वह संपर्क में आकर बेहोश हो गई। हादसे को लेकर घर अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर रूप से जख्मी महिला को लेकर स्वजन आनन-फानन में इलाज के लिए डाक्टर के पास पहुंचे। जांच के बाद डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया जग नारायण साह, पूर्व उप प्रमुख डा. हरिनंदन राय, पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार चौधरी आदि गणमान्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त स्वजनों को सांत्वना दी। जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने स्थानीय प्रशासन से महिला के स्वजन को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी