पत्नी की गला दबाकर की हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाया

वैशाली। गोरौल थाना क्षेत्र के पीरापुर मथुरा गांव स्थित बलहा टोला में गुरुवार को पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य को छुपाने के लिए आनन-फानन में शव को जला दिया। इस घटना के बाद महिला के ससुराल वाले घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार और सहायक अवर निरीक्षक सुनील रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:14 PM (IST)
पत्नी की गला दबाकर की हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाया
पत्नी की गला दबाकर की हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाया

वैशाली। गोरौल थाना क्षेत्र के पीरापुर मथुरा गांव स्थित बलहा टोला में गुरुवार को पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य को छुपाने के लिए आनन-फानन में शव को जला दिया। इस घटना के बाद महिला के ससुराल वाले घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार और सहायक अवर निरीक्षक सुनील रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।

मामले में पिता भगवानपुर थाना क्षेत्र के असोइ गांव निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि मेरी पुत्री विभा कुमारी की शादी 2006 में पीरापुर बलहा निवासी राजू सिंह के साथ हुई थी। वह चार बच्चे की मां भी थी। शादी के बाद से ही उसके पति बराबर शराब पीकर बेरहमी से मारपीट किया करता था। बच्चों के साथ भी मारपीट की जाती थी। गुरुवार को करीब 11 बजे दिन में भी उसकी पुत्री और बच्चों के साथ भी मारपीट करने के बाद विभा की गला दबाकर हत्या कर शव को जला दिया गया है। कहा है कि इसकी सूचना गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें दी। इसके बाद गांव में आने पर पूरी घटना की जानकारी गोरौल पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। घर में ताला लगा हुआ देखा। अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं है। आवेदन मिलते विधि-सम्मत करवाई की जाएगी।

पुत्री का अपहरण कर लेने की दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज

देसरी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने अपशब्द कहकर उसे उठा लेने की धमकी दी। मामले में चार युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा है कि मेरी नाबालिग लड़की कोचिग सेंटर से पढ़कर घर लौट रही थी तो रास्ते में माधोपुर पुल के पास पहले से एक युवक खड़ा था। उसे रोककर अपशब्द का इस्तेमाल कर उठा लेने की बात कही। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह उक्त युवक विशाल के घर के सदस्यों को समझाने गया तो राजू राय और दो अन्य महिला ने मेरे घर पर चढ़कर गाली-गलौज की और धमकी दी कि थाना गया तो अंजाम ठीक नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी