राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित

सोनपुर रेल मंडल रेल प्रबंधक सभागार में गुरुवार को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआरएम अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुपालन में यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। इस बैठक के माध्यम से हम सभी हिदी के प्रयोग की निगरानी करने का कार्य करते हैं। यह कार्य हमारा संवैधानिक दायित्व ही नहीं प्रशासनिक कर्तव्य भी है। हिदी प्रयोग के मामले में सोनपुर मंडल  के सभी विभाग का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 07:10 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 07:10 PM (IST)
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित

संवाद सहयोगी, सोनपुर : सोनपुर रेल मंडल रेल प्रबंधक सभागार में गुरुवार को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआरएम अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुपालन में यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। इस बैठक के माध्यम से हम सभी हिदी के प्रयोग की निगरानी करने का कार्य करते हैं। यह कार्य हमारा संवैधानिक दायित्व ही नहीं प्रशासनिक कर्तव्य भी है। हिदी प्रयोग के मामले में सोनपुर मंडल  के सभी विभाग का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

बैठक की शुरुआत में  मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने हिदी प्रयोग में इस तिमाही प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वाणिज्य विभाग को  अंतर विभागीय चल शील्ड पुरस्कार देते हुए कहा कि राजभाषा शील्ड प्राप्त करने के लिए वे वाणिज्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी को बधाई देते हैं। शील्ड के चलन से मंडल में हिदी प्रयोग की स्वस्थ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है। इससे हिदी के पक्ष में अच्छा वातावरण निर्माण की गुंजाइश बनती है।

अपर मंडल रेल प्रबंधक पी के सिन्हा ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि मंडल के सभी विभागों से प्राप्त हिदी प्रयोग के आंकड़े निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हैं। इस बैठक में मार्च 2019 को समाप्त अवधि में किए गए हिदी प्रयोग की समीक्षा की जानी है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि  मार्च समाप्त तिमाही में सर्वाधिक हिदी प्रयोग करने वाले विभाग में वाणिज्य विभाग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जिसके लिए इस बैठक में उन्हें राजभाषा चल शील्ड प्रदान किया गया है। पिछली बैठक में यह शील्ड कार्मिक विभाग को मिला था। उन्होंने कहा कि शेष विभाग भी अच्छे हिदी प्रयोग के लिए इसके हकदार होंगे। उक्त बैठक में वरीय मंडल  वाणिज्य प्रबंधक अखिलेश कुमार पांडे , वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता नितिन कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी  अशोक कुमार, मंडल परिचालन प्रबंधक रूपेश कुमार ,वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक अमित कुमार सिंह  एवं अन्य अधिकारी के साथ  विभिन्न स्टेशनों से स्टेशन अधीक्षक एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी डॉ चंद्रदेव सिंह ने किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी