लालगंज में जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

संवाद सूत्र लालगंज (वैशाली) पांच माह से जल जमाव से परेशान लालगंज प्रखंड के सिरसा विरन एवं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:40 PM (IST)
लालगंज में जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
लालगंज में जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

संवाद सूत्र, लालगंज (वैशाली):

पांच माह से जल जमाव से परेशान लालगंज प्रखंड के सिरसा विरन एवं एतवारपुर सिसौला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को लालगंज-इमादपुर मार्ग को विषहर स्थान के पास जाम कर दिया। जिससे करीब एक घंटे तक के तक मार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहा। जाम कर रहे लोग अविलंब जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे थे। परेशान लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से कई बार जल निकासी कराने की मांग की। सभी स्तर पर आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिला। मजबूरी में उन लोगों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा है।

सड़क जाम में शामिल उमेश कुमार सहनी, रामप्रवेश सहनी, दशरथ सहनी, सतीश कुमार, मंटू सहनी, दिलीप कुमार, दसई सहनी, कृष्णा देवी, यशोदा देवी, राधा देवी, शैली देवी, वकील राय, दिलीप पासवान, नागेश्वर पासवान, मेवालाल पासवान, सुखनंदन सहनी, द्वारिका सहनी, संतोष कुमार, मुंशी सहनी, मनोज पटेल, सतेंद्र पटेल, सुखल पटेल, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि एतवारपुर सिसौला के वार्ड संख्या 10 तथा सिरसा विरन पंचायत के वार्ड संख्या 1, 6, एवं 7 के करीब 200 घर विगत पांच माह से जल-जमाव से परेशान है।

लोगों का कहना था कि कई बार प्रखंड कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी तक आवेदन दिया पर कोई सुनवाई नही हुई। लोगों ने बताया कि पहले विषहर स्थान के निकट से पानी निकासी की व्यवस्था थी। चिमनी संचालकों के स्तर पर उसे अतिक्रमण कर अवरुद्ध कर दिया गया। तिरहुत नहर के पास विषहर स्थान के निकट नाला से सरकारी नहर होकर पानी निकलता था। जिसे कुछ लोगों के स्तर पर बंद कर दिया गया, जिसके चलते करीब 200 घर जल जमाव से प्रभावित है।

लोगों का यह भी कहना था कि जल-जमाव के कारण खेती एवं व्यवसाय सबकुछ चौपट हो गया है। लालगंज-इमादपुर मुख्य मार्ग जल जमाव के कारण कई जगह से टूट गया है। जिससे मार्ग में चलने वाले लोग अक्सर गिरकर घायल होते रहते हैं। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क जाम कर रहे लोगो ने चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब जल निकासी की व्यवस्था नही की गई तो वे लोग इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

स्थानीय नव निर्वाचित मुखिया दिनेश महतो, सरपंच पति पप्पू पासवान एवं समाज के कुछ बुद्धिजीवियों के समझाने एवं जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था करने के आश्वासन के बाद सड़क जाम कर रहे लोग शांत हुए। जिसके बाद मार्ग पर आवागमन चालू हो सका।

chat bot
आपका साथी