बाढ़ पीड़ित महिलाओं का अंचल कार्यालय पर हंगामा, नाजिर को बनाया बंधक

वैशाली। प्रखंड में वाया नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों की महिलाओं ने अंचल कार्यालय पहुंच कर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 12:05 AM (IST)
बाढ़ पीड़ित महिलाओं का अंचल कार्यालय पर हंगामा, नाजिर को बनाया बंधक
बाढ़ पीड़ित महिलाओं का अंचल कार्यालय पर हंगामा, नाजिर को बनाया बंधक

वैशाली।

प्रखंड में वाया नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों की महिलाओं ने अंचल कार्यालय पहुंच कर भारी हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने अंचल नाजिर को घंटों बंधक बनाए रखा। बाद में बीडीओ और सीओ के आवश्यकता वाले जगहों पर सामुदायिक किचन, मवेशियों के चारा और राहत का व्यवस्था करने के आश्वासन महिलाएं शांत हुई। प्रखंड के रतनपुरा, रघुनातपुर इमादपुर, करहरी, किरतपुर आदि पंचायतों से पहुंची महिलाओं का कहना था कि बाढ़ के उनके सामने कई तरह की समस्या उत्पन्न है। खाने-पीने के साथ ही बीमार हो रहे बच्चों की चिकित्सा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मालूम हो कि प्रखंड का इलाका वाया नदी की बाढ़ से पूरी तरह तबाह है। कहीं दो तो कही तीन फीट पानी लोगों के घरों में घुसा हुआ है। यहां करीब ढाई लाख आबादी पूरी तरह पानी में घिरा हुआ है। लोगों के रहने-सहने की जगह भी डूबे हुए हैं।

खबर पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने बुजुर्ग महिला को दिलाई राहत सामग्री

जागरण संवाददाता, हाजीपुर : जिले के पटेढ़ी बेलसर अंचल के मनोरा गांव की बाढ़ प्रभावित एक बुजुर्ग महिला के खाने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चल रहे खबर पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने बेलसर सीओ को निदेश देकर तुरंत वहां भेजा और कहा कि गांव में जाकर बुजुर्ग महिला से मिलें और उनकी जरूरतों को शीघ्र पूरा कराएं। सीओ ने बिना बिलंब मनोरा पहुंचकर बुजुर्ग महिला से मिलीं और उनके खाने की व्यवस्था कराईं। सीओ ने वृद्धा से बात कर पास में ही चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई में चलकर भोजन ग्रहण करने का आग्रह किया। परंतु बुजुर्ग महिला की मांग थी कि उन्हें यहीं राशन उपलब्ध करा दिया जाए। सीओ ने तुरंत ही सूखा राशन के रूप में उन्हें चावल, दाल, सब्जी एवं अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करा दी। दूसरी ओर विधायक सिद्धार्थ पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्रभावित लोगों की समस्याओं को जाना। उनकी समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से इसकी शीघ्र व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। डीएम ने इस संबंध में पटेढ़ी बेलसर, गौरौल और वेशाली सीओ और बीडीओ को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विधायक ने बाढ़ प्रभावित वैशाली विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पर्याप्त नाव, सामुदायिक किचन, अस्थायी शौचालय, सूखा राशन, पशु चारे आदि की अविलंब व्यवस्था का अनुरोध किया है। घाघरा नहर बांध टूटने से मची जल तबाही, कई गांव डूबने का खतरा

संवाद सूत्र, लालगंज : प्रखंड़ के जफराबाद में घाघरा नहर का बांध टूटने से मची जल तबाही को लेकर दिन भर अफरा-तफरी बना रहा। विधायक संजय कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल एवं थानाध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला बांध मरम्मत स्थल पर डटे रहे। बताते हैं कि बांध टूटने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गया। बड़ी संख्या में लोग कटाव स्थल पर पहुंचने लगे। लोग अपने का असहाय महसूस करते हुए प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की गुहार लगाते रहे। कल तक यह पानी प्रलयकारी रूप ले सकता था। अभियंता टीम लगातार कार्य में लगे हुए हैं। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पानी होने के बीच विधायक खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी