राघोपुर में अगलगी की घटना में दो घर जले, चार पशुओं की मौत

राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के नैकिपारी टोला में अचानक आग लगने से दो घर जल गए। घटना सोमवार की रात्रि लगभग सवा नौ बजे की है। जिसमें सागर राम एवं सखी चंद्र राम का घर जल गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:54 PM (IST)
राघोपुर में अगलगी की घटना में दो घर जले, चार पशुओं की मौत
राघोपुर में अगलगी की घटना में दो घर जले, चार पशुओं की मौत

संवाद सूत्र, राघोपुर :

राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के नैकिपारी टोला में अचानक आग लगने से दो घर जल गए। घटना सोमवार की रात्रि लगभग सवा नौ बजे की है। जिसमें सागर राम एवं सखी चंद्र राम का घर जल गया। अगलगी में एक भैंस व तीन बकरी के झुलसने से मौत हो गई। वहीं एक भैंस का बच्चा एक बकरी का बच्चा झुलस गया जिसका इलाज किया जा रहा है। घर में रखा चौकी बर्तन बक्सा जरूरतें के कागजात आदि सामान जल गए।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर राम के घर में बीते रात्रि अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते बगल के सखीचंद राम के घर को अपनी आगोश में ले लिया। आग लगने की सूचना पर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे एवं अगलगी की सूचना फतेहपुर पंचायत के उपसरपंच नवल किशोर सिंह ने राघोपुर थानाध्यक्ष कलामुद्दीन को दी। सूचना मिलते ही राघोपुर थाना की दमकल गाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का सभी सामान जल चुका था।

अगलगी की घटना में घर समेत सारा सामान जल जाने के बाद अग्नि पीड़ित परिवार कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अग्नि पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है। फतेहपुर पंचायत की सरपंच पूनम देवी ने राघोपुर सीओ राणा अक्षय प्रताप सिंह से बात कर अग्नि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता देने की मांग की। राघोपुर सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, कर्मचारी के रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही सरकारी सहायता दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी