तीन हत्याकांडों के आरोपित समेत दो को पुलिस ने पकड़ा

बिदुपुर थाना की पुलिस ने दो विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर तीन हत्याकांड के नामजद आरोपित सहित एक चोरीकांड के आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। हत्याकांड में वर्षों से फरार नामजद आरोपित मजलिसपुर निवासी अरुण चौधरी को बीते शनिवार की देर रात पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:49 PM (IST)
तीन हत्याकांडों के आरोपित समेत दो को पुलिस ने पकड़ा
तीन हत्याकांडों के आरोपित समेत दो को पुलिस ने पकड़ा

संवाद सूत्र, बिदुपुर :

बिदुपुर थाना की पुलिस ने दो विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर तीन हत्याकांड के नामजद आरोपित सहित एक चोरीकांड के आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। हत्याकांड में वर्षों से फरार नामजद आरोपित मजलिसपुर निवासी अरुण चौधरी को बीते शनिवार की देर रात पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के आरोपित चौधरी की गिरफ्तारी पुलिस ने उसके घर से की।

प्रराप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित मजलिशपुर निवासी अरुण चौधरी बिदुपुर थाना कांड संख्या 166/2018 टिकू मल्लिक एवं जीतन राय की हत्यामामले में आरोपित है। मजलिशपुर में केला बगान में कर दोनो की हत्या की गयी थी। वहीं उंसके विरुद्ध वर्ष 2018 में ही पानापुर दिलावरपुर चौक के निकट खजबत्ती निवासी शिक्षक सह ट्रक ऑनर व बालू व्यवसायी राजन बैठा की भी गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। शिक्षक हत्याकांड में मृतक की पत्नी के द्वारा बिदुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस हत्याकांडों के नामजद आरोपित अरुण चौधरी की गिरफ्तारी के लिए कई बार पूर्व में भी विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर चुकी थी। परन्तु सफलता नही मिली थी।

वही बिदुपुर थाना की पुलिस द्वारा बीते शनिवार की देर रात में नावानगर में छापामारी कर चोरीकांड के आरोपित गोलू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा दोनो गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस लाइन के पास मनरेगा तकनीकी सहायक की बाइक लूटी

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

हाजीपुर- मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर हाजीपुर पुलिस लाइन एस्सार पेट्रोल पंप के पास से एक बाइक लूट ली गयी। बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर युवक को घेर लिया और पिस्तौल का भय दिखाकर उसकी पैशन प्रो बाइक लूट कर ले भागे। लूट के शिकार पटना गर्दनीबाग थाने के यारपुर योगिया टोला निवासी स्वर्गीय चन्देश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र गिरीश शंकर बताए गए हैं। सूत्रों के अनुसार वह भगवानपुर प्रखंड में मनरेगा के पंचायत तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत हैं। गिरीश शंकर ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से भगवानपुर से पटना घर लौट रहे थे। इसी क्रम में बदमाशों ने उसकी बाइक लूट ली। घटना के बाद लूटेरे हाजीपुर शहर की ओर भाग निकले। तकनीकी सहायक ने सदर थाने में बाइक लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी