जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने लालगंज में किया सड़क जाम

वैशाली। प्रखंड की एतवारपुर सिसौला पंचायत के एतवारपुर सिसौला गांव के वार्ड नंबर दस के ग्रामी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:24 PM (IST)
जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने लालगंज में किया सड़क जाम
जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने लालगंज में किया सड़क जाम

वैशाली। प्रखंड की एतवारपुर सिसौला पंचायत के एतवारपुर सिसौला गांव के वार्ड नंबर दस के ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी की निकासी की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह 6 बजे से ही लालगंज- भगवान मुख्यमार्ग को चौकी, खाट आदि रखकर जाम कर दिया, जिससे चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। वहीं महिलाएं गैस चूल्हा लेकर सड़क पर ही खाना बनाने लगी। इस कारण सड़क के दोनों तरफ मार्ग बिल्कुल ही अवरुद्ध हो गया। जाम कर रहे लोगो का कहना था कि नाला नहीं होने के कारण जल निकासी एकदम से अवरुद्ध हो गया है। लगातार 10 दिनों से घरों में पानी घुसा हुआ है। खाना बनाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई दिनों से घरों में चूल्हा तक नही जला है।

सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला, पैक्स अध्यक्ष माधव सिंह, समाजसेवी उमेश राय व्यास, दिनेश महतो आदि ने मुहल्ले से पानी निकासी कराने व नाला निर्माण कराने में मदद का भरोसा लोगों को दिया। इसके बाद लोग सड़क से हट गए एवं यातायात बहाल हो सका। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व हिदुस्तान जनता पार्टी सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तिवारी ने किया। प्रदर्शन में महेश राम, गणेश राम, रामानंद राम, भजन राम, सीताराम राम, पिटू राम, बैधनाथ साह, अशोक साह, सुबोध साह, संजय राम, लक्ष्मण राम, शंभू साह, नरेश साह, लक्ष्मण साह, मोहन साह, शत्रुघ्न साह, धर्मनाथ चौधरी, दीपक चौधरी, गनी साह, विजय महतो, राकेश साह, विनोद राम, लक्ष्मण राम, पिटू राम, रीता देवी, मो. नसीम आदि दर्जनों पीड़ित ग्रामीण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी