पारिवारिक कलह से तंग पटना की महिला ने गंडक नदी में लगाई छलांग

वैशाली। हाजीपुर-सोनपुर नया गंडक पुल पर सोमवार को एक महिला अपनी स्कूटी खड़ी कर गंडक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM (IST)
पारिवारिक कलह से तंग पटना की महिला ने गंडक नदी में लगाई छलांग
पारिवारिक कलह से तंग पटना की महिला ने गंडक नदी में लगाई छलांग

वैशाली। हाजीपुर-सोनपुर नया गंडक पुल पर सोमवार को एक महिला अपनी स्कूटी खड़ी कर गंडक नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद उस पुल से गुजर यात्रियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। यात्रियों की शोर सुनकर नया गंडक पुल पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने भी शोर मचाना शुरु कर दिया। इसके बाद गंडक नदी में मछली मार रहे मछुआरों की नजर नदी की तेज धार में बह रही एक महिला पर गई। इसके बाद मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद नदी की तेज धार में बह रही महिला को नदी से निकाल लिया। सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद होश में आने पर उससे मिली जानकारी के अनुसार उसके स्वजनों को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के पति सदर अस्पताल पहुंच कर उसे अपने साथ लेकर पटना चले गए।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पटना जिला के गर्दनीबाग मोहल्ला के तेजप्रताप कॉलोनी निवासी अरविद कुमार की पत्नी प्रिया रंजन सोमवार को घर में हुए पारिवारिक विवाद के बाद अपनी आपा खो बैठी तथा अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेने का निर्णय लिया। इसके बाद वह अपनी स्कूटी से हाजीपुर-सोनपुर के बीच बने नया गंडक पुल पर पहुंच गई। उसके बाद उसने अपनी स्कूटी को पुल के किनारे खड़ी कर इधर-उधर देखने के बाद पुल से गंडक नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में छलांग लगाते ही पुल से गुजर रहे यात्री रुक गए तथा उसे बचाने के लिए शोर मचाने लगे। नदी में कूदी महिला पर मछुआरों की भी नजर गई उसके बाद मछुआरों ने उसे किसी तरह नदी से निकाल लिया।

chat bot
आपका साथी