चकौसन बाजार में बरगद का पेड़ गिर जाने से छह घंटे यातायात बाधित

वैशाली। हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौसन बाजार में रविवार की देर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:40 PM (IST)
चकौसन बाजार में बरगद का पेड़ गिर जाने से छह घंटे यातायात बाधित
चकौसन बाजार में बरगद का पेड़ गिर जाने से छह घंटे यातायात बाधित

वैशाली। हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौसन बाजार में रविवार की देर रात बरगद का पेड़ गिर गया। मुख्य मार्ग पर पेड़ गिर जाने के कारण सोमवार की सुबह से ही आवागमन ठप हो गया। सूचना पाकर बिदुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना सीओ को भी दी। बात नहीं बनने पर पीडब्ल्यूडी को सूचित किया गया। पीडब्लूडी की टीम ने जेसीबी और अन्य संसाधनों के सहारे बरगद के पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से बरगद के पेड़ को काटकर हटाया गया तब जाकर मार्ग पर यातायात बहाल हुआ।

बाजीतपुर सैदात पंचायत के सरपंच अमरेश कुमार ने बताया कि रविवार की शाम बाजार में स्थित विशाल बरगद का पेड़ लगातार हो रही बारिश के कारण झुक गया था। जिससे इसके गिरने की संभावना प्रबल हो गयी थी। इसकी सूचना बिदुपुर थाना को दी गयी। पुलिस ने तुरंत बिजली विभाग को सूचित कर बिजली कटवा दिया ताकि कोई खतरा नहीं हो। देर रात में बरगद का पेड़ गिर गया जिससे यातायात बाधित हो गया। इस मार्ग से आने वाले वाहन मार्ग बदलकर आते-जाते रहे।

मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने की घटना की सूचना बिदुपुर के सीओ को दी गई। सीओ के कर्मचारी वहां पहुंच गए और पेड़ को देखकर चले गए लेकिन फिर वापस लौटकर नहीं आए। बाद में इसकी सूचना पीडब्ल्यूडी के अफसरों को दी गई। इसके बाद बरगद के पेड़ को काटकर रास्ते से हटाया गया तब जाकर मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। पेड़ गिरने से बाजार के तीन दुकानदार अर्जुन चौधरी, उमेश साह और शिवजी चौधरी की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, संयोग अच्छा रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी