महनार मछली हाट पर तार का पेड़ गिरने से तीन महिलाएं जख्मी

स्थानीय स्टेशन रोड में मछली हाट पर तार का पेड़ गिरने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि स्टेशन रोड रजिस्ट्री ऑफिस के निकट एक पुराना तार का पेड़ काटा जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं रखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:14 AM (IST)
महनार मछली हाट पर तार का पेड़ गिरने से तीन महिलाएं जख्मी
महनार मछली हाट पर तार का पेड़ गिरने से तीन महिलाएं जख्मी

संवाद सहयोगी, महनार :

स्थानीय स्टेशन रोड में मछली हाट पर तार का पेड़ गिरने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि स्टेशन रोड रजिस्ट्री ऑफिस के निकट एक पुराना तार का पेड़ काटा जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं रखा गया। लापरवाही के कारण तार का पेड़ असंतुलित होकर मछली हाट पर जा गिरा। जिसके कारण मछली बेच रही तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। इस क्रम में हजारों रुपये के मछली एवं अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पेड़ काट रहे मजदूर मौके से फरार हो गया। संयोग यह था कि जिस समय पेड़ गिरा उस समय मछली हाट में भीड़-भाड़ कम था। इससे यहां एक बड़ा हादसा टल गया। बताते हैं कि मछली हाट के पास जमीन मालिक तार का पेड़ कटवा रहे थे। मछली विक्रेताओं का आरोप है कि बगैर किसी को सूचना दिए ही लापरवाही से तार का पेड़ काटा जा रहा था। इसी दौरान अचानक पेड़ गिरने से मछली हाट में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन हाट में मछली बेच रही तीन महिलाएं उसमें दब गई। इससे तीनों को गंभीर चोटें आई है। तीनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना को लेकर मछली विक्रेताओं में काफी आक्रोश है।

chat bot
आपका साथी