अराजपत्रित रेल कर्मचारियों की इस बार दशहरा व दीपावली का तोहफा

संवाद सहयोगी सोनपुर अराजपत्रित रेल कर्मचारियों की इस बार दशहरा तथा दीपावली के त्योहार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 11:40 PM (IST)
अराजपत्रित रेल कर्मचारियों की इस बार दशहरा व दीपावली का तोहफा
अराजपत्रित रेल कर्मचारियों की इस बार दशहरा व दीपावली का तोहफा

संवाद सहयोगी, सोनपुर :

अराजपत्रित रेल कर्मचारियों की इस बार दशहरा तथा दीपावली के त्योहार पर रेलवे ने तोहफा दिया है। रेलवे सुरक्षा बल तथा आरपीएसएफ को छोड़ कर सभी अराजपत्रित रेल कर्मचारियों का 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस उम्मीद है कि त्योहार से पहले मिल जाएगा। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दे दी है।

बुधवार की शाम यह जानकारी सोनपुर के डीआरएम नीलमणि ने रेल मंडल कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। बताया कि सोनपुर मंडल में लगभग 12 हजार अराजपत्रित कर्मचारी हैं जो इस घोषणा से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी यह पूरी कोशिश होगी कि इसका भुगतान दशहरा पूजा की छुट्टियों से पहले कर दिया जाय जिससे कि कर्मचारियों का दशहरा एवं दिवाली आनंदमय हो सके। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक-1 संजीव कुमार राय, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक चंद्रेशखर प्रसाद भी उपस्थित थे।

विदित हो कि पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को पीएलबी के भुगतान के लिए निर्धारित वेतन गणना की सीमा सात हजार रुपये प्रतिमाह है। प्रति पात्र रेल कर्मचारी के लिए 78 दिनों की अधिकतम देय राशि 17 हजार 951 रुपये है। बोनस की घोषणा कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन को उन्नत करने हेतु प्रेरित करेगा। कोविड-19 जैसे विषम परिस्थितियों से उत्पन्न हालात के बावजूद कैबिनेट द्वारा दुर्गा पूजा के पूर्व बोनस की घोषणा से कर्मचारियों के बीच काफी हर्ष का माहौल है। पूर्व मध्य रेल के 84,767 कर्मियों को मिलेगा 152 करोड़ का बोनस

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिग संवाददाता सम्मेलन में वर्ष 2020-21 के लिए रेलकर्मियों को उत्पादकता से जुड़े बोनस देने के कैबिनेट के निर्णय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे यहां पूर्व मध्य रेल के 84,767 कर्मचारियों को लाभ होगा। रेलकर्मियों को दशहरा से पहले 152 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आरपीएफ एवं आरपीएसएफ कार्मिकों को छोड़ कर सभी पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस पीएलबी की मंजूरी दी है। इसमें देश स्तर पर रेल कर्मचारियों को 1984.73 करोड़ रुपये भुगतान होने का अनुमान है। भुगतान के लिए निर्धारित वेतन गणना सीमा 7 हजार रुपये प्रतिमाह है। इसमें अधिकतम देय राशि 17,951 रुपये है। इस निर्णय से लगभग 11.56 लाख रेल कर्मचारियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष दशहरा पूजा की छुट्टियों से पहले बोनस दिया जाता है। कैबिनेट के इस निर्णय को इस साल की छुट्टियों से पहले ही लागू किया जाएगा। इससे रेलवे के कार्य निष्पादन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए सभी कर्मचारी प्रेरित होंगे।

chat bot
आपका साथी