तिलक के दिन घर में भीषण चोरी

नगर थाना क्षेत्र के कबीर नगर में चोर गिरोह के सदस्यों ने तिलक समारोह की खुशी को गम में बदल कर रख दिया। चोरों ने लाखों के जेवरात नगद एवं कीमती सामान समेट लिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 06:54 PM (IST)
तिलक के दिन घर में भीषण चोरी
तिलक के दिन घर में भीषण चोरी

जागरण संवाददाता, हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कबीर नगर में चोर गिरोह के सदस्यों ने तिलक समारोह की खुशी को गम में बदल कर रख दिया। चोरों ने तीन लाख से अधिक के सोने के जेवरात, 50 हजार नगदी व अन्य कीमती सामान समेट लिए। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल की। चोरों ने खाली बैग एवं अन्य सामान बगल के घर की छत पर फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के कबीर नगर में रविवार की रात शिक्षक मनोज त्रिवेदी के घर में भाई का तिलक था। तिलक के बाद वधू पक्ष्ज्ञ के लोग चले गए। रिश्तेदार एवं परिवार के सदस्य भोजन के बाद सो गए। परिवार के सभी सदस्य तथा नाते रिश्तेदार सभी काफी थके हुए थे इस कारण गहरी नींद में थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

परिजनों की इस घटना की जानकारी सोमवार की सुबह जगने के बाद मिली। घर में चोरी की घटना घट जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में उदासी छा गई। मनोज त्रिवेदी ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी है। चोरों ने नाते-रिश्तेदारों के सामानों को भी नही छोड़ा है। इस घटना के बाद से घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी