तिसिऔता थाने के शाहपुर गांव में बंद घर का ग्रिल काटकर चोरी

संवाद सूत्र जंदाहा (वैशाली) तिसीऔता थाने के शाहपुर गांव स्थित ताला बंद एक घर में लगे ग्रि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:50 PM (IST)
तिसिऔता थाने के शाहपुर गांव में बंद घर का ग्रिल काटकर चोरी
तिसिऔता थाने के शाहपुर गांव में बंद घर का ग्रिल काटकर चोरी

संवाद सूत्र, जंदाहा (वैशाली):

तिसीऔता थाने के शाहपुर गांव स्थित ताला बंद एक घर में लगे ग्रिल गेट को काटकर अज्ञात चोरों ने बुधवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रविद्र पाल एवं सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार दलबल सहित गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाहपुर निवासी उदय कुमार चौधरी का घर जंदाहा-महुआ मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे शाहपुर गांव में स्थित है। चौधरी सपरिवार झारखंड राज्य के जमशेदपुर शहर में रहते हैं। वह जमशेदपुर में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं तथा परिवार सहित वही किराए के मकान में रहते हैं। परिवार सहित वह दो-चार माह पर अपने पैतृक घर शाहपुर आया-जाया करते हैं।

बीते माह परिवार सहित अपने पैतृक घर आए हुए थे तथा करीब एक माह तक रह कर अपने घर का कुछ काम भी कराया था। उनके नवनिर्मित पक्का घर में सुरक्षा के ²ष्टिकोण से गेट ग्रिल लोहे का लगाया गया है तथा सभी खिड़की भी लोहे के ग्रिल की बनी हुई है। वहीं चहारदीवारी एवं मुख्य दरवाजा सहित सभी कमरा के दरवाजा में काफी मजबूत ताला लगा था। बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला काटा। मजबूत लाक होने के कारण नहीं खुल पाया। तत्पश्चात चोरों ने खिड़की में लगे लोहे की ग्रिल को काटकर खिड़की के सहारे घर के अंदर प्रवेश कर सभी कमरा में लगे ताला को काटकर एवं तोड़कर कमरा एवं घर के अंदर रखे गए सामान को चोरों द्वारा तितर-बितर कर दिया।

गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने उनके घर की खिड़की में लगे ग्रिल को टूटा हुआ नीचे पड़ा देख स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना एवं चौधरी को मोबाइल पर दी। घटना की सूचना पर चौधरी के सगे-संबंधी घटनास्थल पर पहुंचे हैं तथा गेट ग्रिल मिस्त्री को बुलाकर अज्ञात चोरों के स्तर पर काटे गए एवं तोड़े गए दरवाजा एवं लाक को ठीक कराया। वहीं चौधरी घटना की सूचना पर जमशेदपुर से घर के लिए चले हैं। उनके पहुंचने पर ही घर से चोरी की गई सामानों के विषय में जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना का जांच-पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी