सराय में टेंट हाउस संचालक की गला घोंटकर हत्या, एक गिरफ्तार

वैशाली। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सठिऔता गांव में गुरुवार की रात कुछ बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया। शुक्रवार की शाम युवक का शव धान के खेत से बरामद किया गया। मृतक सिठिऔता गांव निवासी नंदलाल राय का पुत्र चांद कुमार बताया गया है। पुलिस ने इस मामले के एक नामजद आरोपित रत्नेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:41 PM (IST)
सराय में टेंट हाउस संचालक की गला घोंटकर हत्या, एक गिरफ्तार
सराय में टेंट हाउस संचालक की गला घोंटकर हत्या, एक गिरफ्तार

वैशाली। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सठिऔता गांव में गुरुवार की रात कुछ बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया। शुक्रवार की शाम युवक का शव धान के खेत से बरामद किया गया। मृतक सिठिऔता गांव निवासी नंदलाल राय का पुत्र चांद कुमार बताया गया है। पुलिस ने इस मामले के एक नामजद आरोपित रत्नेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चांद टेंट हाउस का काम करते थे एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर सठिऔता एवं ललपुरा गांव में टेंट पंडाल का काम किया था। गुरुवार की रात करीब ग्यारह बजे रात से वह लापता था। इसके बाद स्वजनों ने उनका काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पिता ने भगवानपुर थाना में उसकी गुमशुदगी का आवेदन दिया था।

इसी बीच शुक्रवार की शाम किसी ग्रामीण ने चांद कुमार का शव गांव में ही घान की खेत में पड़ा हुआ देखा। सूचना आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटना स्थल पर स्वजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेना चाहा, लेकिन ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी एवं घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारियों को बुलाने के बाद ही शव को उठाने की बात पर अड़े हुए थे। लोगों को आक्रोशित देख घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया एवं हत्यारे को यथाशीध्र गिरफ्तार करने के आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

इस मामले की प्राथमिकी मृतक के पिता नंदलाल राय के बयान पर दर्ज की गई है। दर्ज मामले में कहा गया है कि चांद कुमार वर्तमान में टेंट हाउस का काम करते थे। पूर्व में गांव के ही रत्नेश कुमार (पिता राजाराम राय) का ट्रैक्टर चलाते थे। उसके पास छह महीने का मजदूरी बकाया था। पैसा मांगने पर रत्नेश कुमार जान मारने का धमकी दी जाती थी। रत्नेश शराब का कारोबार करता है और चांद कुमार को शराब की गाड़ी चलाने के लिए कहता था। इसका वह विरोध करता था एवं मजदूरी नही देने पर चांद कुमार ने शराब के बारे में पुलिस को बताने का धमकी दी थी। इसी बात को लेकर रत्नेश कुमार एवं सुमन कुमार, ग्राम मनुआ, थाना सदर हाजीपुर और तीन अन्य अज्ञात बदमाशों ने चांद कुमार को गांव के ही धान के खेत में ले जाकर चांद की गला दबाकर हत्या कर दी।

chat bot
आपका साथी