इंटर की छात्रा का शव मिलने से सनसनी, स्वजनों का हत्या कर फेंकने का आरोप

वैशाली। थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव में एक सोलह वर्षीय इंटर की छात्रा का शव मिलने से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 06:58 PM (IST)
इंटर की छात्रा का शव मिलने से सनसनी, स्वजनों का हत्या कर फेंकने का आरोप
इंटर की छात्रा का शव मिलने से सनसनी, स्वजनों का हत्या कर फेंकने का आरोप

वैशाली। थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव में एक सोलह वर्षीय इंटर की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घरवालों ने प्रेम जाल मे फंसा कर छात्रा की हत्या कर कर देने की आशंका व्यक्त की है। लड़की को सुबह मे जब स्वजन घर में नहीं देखे तब मंगलवार की सुबह खोजबीन शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। स्वजनों ने वैशाली थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। इसी दौरान एक लड़की के शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बडी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। वैशाली थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर वैशाली थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है।

मृतका के दादा ने बताया कि लड़की की मां और उसका भाई राहीमपुर पंचायत में सरपंच सिकंदर राय के यहां भोज खाने गए हुए थे। वह साढे बारह बजे रात तक जगे हुए थे। सुबह में जब की लड़की खोजबीन की गई तो वह घर मे नही पाई गई। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने प्रेम जाल मे फंसा कर अपनी पोती की हत्या कर देने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनके घर के खिड़की में किवाड़ नहीं है। आशंका है कि अपराधी खिड़की के रास्ते घर में घुसे होंगे।

लड़की का चप्पल घर में ही बरामद किया गया है। लड़की का शव उनके घर से महज दो सौ मीटर अलग झाड़ी से बरामद हुआ है। अचानक लड़की की हुई मौत से पूरे घर मे कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की हर बिदु पर गहनता से जांच की जा रही है। इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी