संत रविदास जयंती पर श्रद्धा से याद कर संदेशों को फैलाने का संकल्प

वैशाली जिले में संत शिरोमणी रविदास की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। जयंती पर शहर से लेकर गांव तक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:32 PM (IST)
संत रविदास जयंती पर श्रद्धा से याद कर संदेशों को फैलाने का संकल्प
संत रविदास जयंती पर श्रद्धा से याद कर संदेशों को फैलाने का संकल्प

जागरण टीम, हाजीपुर :

वैशाली जिले में संत शिरोमणी रविदास की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। जयंती पर शहर से लेकर गांव तक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेते हुए उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। जयंती के मौके पर जिले में कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों में शामिल हुए।

चेहराकलां में संत रविदास प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा संवाद सूत्र, चेहराकलां : संत शिरोमणि रविदास 644 वां जयंती के अवसर पर ताल सेहान एवं शेरपुर जलाल गांव में उनकी मूर्ति की स्थापना की गई। वहीं जय रविदास बुद्ध भगवान जय आंबेडकर जय संविधान नाम का 24 घंटे का अखंड जाप शुरू हुआ। ताल सेहान में पूजा अर्चना के साथ मुखिया दारोगा राय समेत अन्य गणमान्य ने संत रविदास की प्रतिमा स्थापित किया। इस मौके पर अखंड जाप, संविधान पाठ, परिचर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है। इस मौके पर विधायक डॉ. मुकेश रौशन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में आंबेडकर विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर कुमुद, आयोजन समिति अध्यक्ष दिनेश राम, रमेश रजक, भारत भूषण, पंकज किशोर बिहारी, रविभूषण कुमार, भुवनेश्वर राम, जुदागी साह, इंद्रभूषण साह, आलोक कुमार, राजन पासवान, चंदेश्वर भक्त, गणेश राम, रामनरेश राम, सकिद्र राम, संजय राम, हीरालाल राम, विनय कुमार, देवन कुमार, जयनारायण राम, दीपनारायण राम, अजय कुमार, मुकेश राम, मनीष कुमार, नागेद्र कुमार, रामानंद कुमार, प्रमोद कुमार, मनोहर कुमार, विश्वनाथ भारती आदि शामिल थे। दूसरी ओर नवयुवक रविदास संघ खाजेचांद छपड़ा स्थित इंग्लिश पब्लिक स्कूल व मंगलवार हाट चेहराकलां में मुखिया उमेश भगत आदि शामिल हुए। संत रविदास के जीवन संदेशों पर निकली भव्य झांकी संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग : सहदेई पंचायत वार्ड संख्या 10 काली मंदिर परिसर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर कमेटी ने संत रविदास की झांकी निकाली। उद्घाटन राजद प्रखंड अध्यक्ष रोबिन राय एवं पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र राय ने किया। मुरौवतपुर, चकेयाज, पोहियार बुजुर्ग, सुल्तानपुर में जिला पार्षद मनींद्रनाथ सिंह शामिल हुए। मजरोही उर्फ शहरिया में पूर्व मुखिया रंजना देवी के अलावा पूर्व मुखिया शिवशंकर साह, संजय राय, हेमंत चौधरी, उप मुखिया राजकुमार राय, मुकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामप्रवेश, संदीप कुमार, इंद्रजीत कुमार, प्रवीण कुमार, भगवान दास, संतोष कुमार, राजू कुमार, मिथलेश कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे। महनार लावापुर नारायण रविदास टोला के रविदास जयंती में भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियरंजन दास के अलावा रामप्रीत राम, देवेंद्र राम, तपेश्वर राम, शिवनाथ कुमार, अवधेश राम, उदय शंकर, अभिषेक कुमार, गणेश कुमार, संजीव कुमार आदि शामिल हुए। लालगंज में धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती संवाद सूत्र, लालगंज : चिमनापुर वार्ड नंबर 2 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जयंती पर नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, शिव नारायण महतो, विनोद राम के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला। पोझियां एवं अकबरपुर गांव में भी पूजन हुआ। यहां पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गोरौल में धूमधाम से रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन संवाद सूत्र, गोरौल : गोरौल प्रखंड क्षेत्र के इनायतनगर पंचायत के मखदुमपुर गांव में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनायी गई। विभिन्न गांव के रविदास समुदाय व अन्य वर्गों के लोग कार्यक्रम में शामिल थे। दलित नेता राकेश पासवान, पूर्व जिला पार्षद धनवंती देवी, पूर्व मुखिया हरिवंश पासवान व सामाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत मुखलाल पासवान जयंती समारोह में पहुंचे और उन्होंने कहा कि संत रविदास का जन्म उस वक्त हुआ था जब 13वीं शताब्दी में धर्म की हानि हो रही थी और जात-पात के नाम पर समाज में वैमनस्यता बढ़ रही थी। रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सत्संग एवं भजन का भी आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त लिपिक राजेन्द्र पासवान, संतोष पासवान, लक्ष्मण पासवान, लक्ष्मी कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। बिदुपुर में विद्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन संवाद सूत्र, बिदुपुर : बिदुपुर प्रखंड के शिव सागर विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रामदौली के प्रांगण में संत शिरोमणि रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आभास सौरभ की अध्यक्षता एवं स्काउट शिक्षक मो. इमरान हसन अंसारी के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कुमारी प्रतिभा, अरविद कुमार, एवं राम प्रवेश राम ने संत शिरोमणि रविदास की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक राजीव कुमार रंजन,प्रकाश कुमार सिंह, अजीत प्रभाकर, पम्मी कुमारी, कुमारी अनुराधा, उषा जायसवाल, धीरज कुमार सिंह, सरिता कुमारी, निधि सिन्हा, राहुल कुमार, संजय कुमार रशिक, गौतम भाई देसाई, सूरभि कुमारी, सौरभ, सीता राम कुमार, धनुष वीर साह, मीनाक्षी कुमारी के अलावा मदन ठाकुर, बिजेन्द्र यादव, सुरेंद्र यादव ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। संवाद सूत्र, राघोपुर : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लास मनाई गई। लोगों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। हालांकि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शोभायात्रा नहीं निकाली गई। प्रखंड के फतेहपुर, रामपुर श्यामचंद, रुस्तमपुर, वीरपुर, चांदपुरा पंचायतों में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह मलिकपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र दास ने कहा कि संत रविदास जी संत के साथ सामाजिक सुधारक थे। जिन्होंने समाज में फैले को कुप्रथाओं को मिटाने का काम किया। उपस्थित लोगों ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमोद दास, लाल मोहन दास, महेश दास, चांदपुरा के सरपंच बिदेश्वर दास, अमीरचंद कुमार, मंगलदास सुरेंद्र दास, पप्पू दास, रविद्र दास, शिवदत्त दास आदि मौजूद थे। महुआ के कई गांवों में लोगों ने संत रविदास को किया नमन संवाद सहयोगी, महुआ : महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनायी गई। महुआ नगर पंचायत के विसकुरवा में आयोजित जयंती समारोह में नगर अध्यक्ष कौशल्या देवी, डॉ. सकलदेव राम, राम ईश्वर राम, रामप्रवेश, सुनील रविदास सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। वहीं मिर्जानगर में आयोजित जयंती समारोह को राजद नेता बालेन्द्र दास, दिनेश नाम सहित अन्य संबोधित किया। फुलवरिया में मुखिया मुन्ना सरकार सहित अन्य ने संबोधित किया। महुआ मुकुंदपुर, महुआ सिंह राय, हुसैनीपुर, कुशहर, पहाड़पुर सहित दर्जनों गांवों में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जंदाहा में लोगों ने श्रद्धा से संत रविदास को किया याद संवाद सूत्र, जंदाहा : प्रखंड के विभिन्न गांव में हर्षोल्लास संत शिरोमणि रविदास जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। सोहरथी गांव में उपेंद्र राम के नेतृत्व में वहीं माहिसौर पंचायत में नवीन कुमार, जगदीशपुर गांव में सेवानिवृत्त डाकपाल चंदेश्वर राम, चांदसराय में उपेंद्र राम, अरनिया में राजीव राम, हीरपुर में डॉ. हरेंद्र राम के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जदयू नेता सह मुखिया पति श्रवण साहनी, पूर्व मुखिया रामनाथ सहनी, सांख्यिकी पदाधिकारी शिव शंकर राम, शिक्षक रामसुंदर राम, रमन कुमार, अमरनाथ राम, शिव कुमार राम, संतोष राम विजय राम आदि ने सभा को संबोधित किया।

संवाद सहयोगी, महनार : संत शिरोमणि रविदास की जयंती महनार प्रखंड के लावापुर नारायण पंचायत के रविदास टोला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। समारोह में लोगों ने संत रविदास के चित्र पर फूल चढ़ाकर नमन किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियरंजन दस ने कहा कि रविदास का जन्म बनारस के मररुवाडीह गांव में हुआ था। रविदास ईश्वर के अवतरित पुरुष थे। रामप्रीत राम, देवेंद्र राम, तपेश्वर राम, शिवनाथ कुमार, अवधेश राम, उदय शंकर, अभिषेक कुमार, गणेश कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रविदास जयंती पर बच्चों में बांटे गए पाठ्य सामग्री संवाद सहयोगी, सोनपुर : संत रविदास जयंती पर जहांगीरपुर, सबलपुर मध्यवर्ती एवं दूधैला में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जहांगीरपुर में संतोष कुमार सिंह, दीपक कुमार गौतम, सोनू गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, रणविजय कुमार, उमेश दास, पारस राम, जगन दास, अकल दास, लक्ष्मण दास, देवकुमार दास, रमन दास, बैधनाथ राम, शिवपूजन राम आदि शामिल हुए। दूसरी ओर सबलपुर मध्यवर्ती में स्कूली बच्चों के बीच कापी कलम वितरित किया गया। यहां दीपक शर्मा, लालबाबू पटेल, डॉ. सुखनंदन दास, डॉ. जैकी, सुनील व्यास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी