रूडी ने सोनपुर में नमामि गंगे घाट का किया अवलोकन

संवाद सहयोगी सोनपुर सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी मंगलवार को सोनपुर पहुंचे। उन्हों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 11:13 PM (IST)
रूडी ने सोनपुर में नमामि गंगे घाट का किया अवलोकन
रूडी ने सोनपुर में नमामि गंगे घाट का किया अवलोकन

संवाद सहयोगी, सोनपुर :

सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी मंगलवार को सोनपुर पहुंचे। उन्होंने यहां पुल घाट के समीप निर्मित नमामि गंगे घाट का अवलोकन किया। इस बीच गंडक नदी के किनारे बने नमामि गंगे घाट के पाथ-वे पर जल-जमाव देखकर वे साथ चल रहे निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों पर बिफर गए और इसे दुरुस्त किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे घाट पर जो दिख रहा है अभी उसमें 80 फीसद काम होना बाकी है। इसके सुंदरीकरण के दिशा में बहुत सारे कार्य किए जाएंगे।

इसी दौरान उन्होंने सोनपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पुराने जर्जर पाइप लाइन के स्थान पर नए पाइप लाइन बिछाए जाने का डीपीआर तैयार किये जाने का निर्देश दिया। तत्पश्चात वे सोनपुर अनुमंडलीय चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्थापित नये आक्सीजन प्लांट का अवलोकन किया। वहां से निकलने के दौरान कौशल विकास से प्रशिक्षित महिलाओं ने फूल भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अमजद हुसैन, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट, भाजपा राज्य परिषद के पूर्व सदस्य राकेश कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह टुनटुन, राजीव कुमार, रणधीर कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

इसके पहले अमनौर में भी सांसद के आवास पर नगर अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों की बैठक हुई। इस बैठक में सांसद को अवगत कराया गया कि सोनपुर में बन रहे ड्रेनेज सिस्टम गोला बाजार तक बढ़ाया जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि गांधी चौक से आगे रजिस्ट्री बाजार होते इस निर्माण कार्य को सोनपुर के गोला बाजार तक ले जाया जाए।

chat bot
आपका साथी