सेवानिवृत शिक्षक के घर डकैती, लाखों की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

ुुुु वैशाली थाना क्षेत्र केमहम्मद पुर पंचायत के कमतौलिया गाँव में गुरुवार को देर रात्रि में करीब बीस-बाईस की संख्या में अज्ञात डकैतों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर डाका डाल करीब पाँच लाख का सोना और एक लाख रुपयै नकद लूट लिए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:39 PM (IST)
सेवानिवृत शिक्षक के घर डकैती, लाखों की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
सेवानिवृत शिक्षक के घर डकैती, लाखों की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

संवाद सूत्र, वैशाली :

वैशाली थाना क्षेत्र की महम्मदपुर पंचायत के कमतौलिया गांव में गुरुवार की देर रात करीब दो दर्जन की संख्या में पहुंचे डकैतों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर धावा बोल दिया। डकैत करीब पांच लाख के आभूषण और एक लाख रुपये नकद लूट ले गए। इस दौरान डकैतों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक दर्जन से अधिक बमबारी और कई राउंड फायरिग भी की। डकैती के बाद पैदल भाग रहे डकैतों में से एक को ग्रामीणों ने हिम्मत दिखा कर पकड़ लिया। और उसकी जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली थाने की पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से डकैत को मुक्त कराकर अपने कब्जे में लिया और इलाज के लिए वैशाली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन जिदा बम बरामद किए हैं।

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक बुटन महतो अपने दरवाजे पर सोए हुए थे। तभी रात करीब बारह बजे दो दर्जन के करीब डकैतों हमला बोल दिया। बुटन महतो की पिटाई कर कब्जे में ले लिया है। कुछ डकैत दरवाजे पर खड़े हो गए जबकि अन्य डकैत घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अन्दर प्रवेश कर गये। उन्होंने घर में सो रहे महिला-पुरुष को मारपीट कर पिस्तौल की नोंक पर उनसे आलमारी की चाबी ले ली। आलमीरा में रखे गए पांच लाख के जेवर और एक लाख रूपये नकद लूट लिए। महज बीस मिनट में ही डकैतों ने घटना को अंजाम दे दिया।

घटना के बाद भाग रहे डकैतों में से एक को दो लड़कों ने साहस दिखाते हुए दौड़कर पकड़ लिया। अपने साथी के पकड़े जाने पर उसे छुड़ाने के लिए डकैतों ने ताबड़तोड़ बमबारी करने लगे। ग्रामीणों ने पकड़े गए डकैत की बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार दलबल के साथ महज दस मिनट के अन्दर घटनास्थल पर पहुंच गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि डकैतों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने पौनी हसनपुर गांव में हुई डकैती की घटना को इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। डकैती की दोनो घटनाओं का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राघव दयाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी