बेगूसराय से लूटी गई बाइक के साथ लुटेरा गिरफ्तार, सात अन्य बाइक बरामद

वैशाली। पुलिस ने बेगूसराय जिले से लूटी गई बाइक के साथ अंतर जिला वाहन लुटेरा गिरोह के एक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:17 PM (IST)
बेगूसराय से लूटी गई बाइक के साथ लुटेरा गिरफ्तार, सात अन्य बाइक बरामद
बेगूसराय से लूटी गई बाइक के साथ लुटेरा गिरफ्तार, सात अन्य बाइक बरामद

वैशाली। पुलिस ने बेगूसराय जिले से लूटी गई बाइक के साथ अंतर जिला वाहन लुटेरा गिरोह के एक सदस्य को थाना क्षेत्र के करनौती गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सात बाइक भी जीर्ण-शीर्ण हालत में बरामद किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के करनौती गांव स्थित एक गैराज में छापा मारा। पुलिस ने छापामारी के दौरान बेगूसराय जिला के बछवारा थाना क्षेत्र से लूटी गई अपाचे बाइक बरामद की। साथ ही मौके से सात अन्य बाइक भी बरामद जब्त की है।

पुलिस ने मौके से करनौती गांव निवासी गोविद राय को गिरफ्तार किया है। इस गैराज का संचालन गोविद राय ही करता था। महनार थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करनौती स्थित इस गैराज पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी में लूटी गई अपाचे बाइक के साथ-साथ अन्य बाइक भी गैराज से बरामद की गई है। सभी बाइक पटना, बेगूसराय नंबर का है। सभी बाइक खुली हुई थी और उसके कुछ पा‌र्ट्स भी नहीं थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह एक अंतर जिला वाहन लुटेरा गिरोह है। गिरोह में बेगूसराय और वैशाली जिले के कई लुटेरे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी गिरोह के सदस्य गोविद राय को गिरफ्तार किया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार और खुलासे होने की भी संभावना है। अंतरजिला बाहर लुटेरा गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। जिस प्रकार से आए दिन सड़कों पर लूट की घटनाएं हो रही है। वह सभी के लिए चिता का विषय है।

chat bot
आपका साथी