शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प

संवाद सहयोगी महनार (वैशाली) महनार प्रखंड के बघनोचा गांव में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:40 PM (IST)
शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प
शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प

संवाद सहयोगी, महनार (वैशाली) :

महनार प्रखंड के बघनोचा गांव में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त लोगों ने भाग लिया। विभिन्न विषयों पर सभी ने अपनी बात रखी। लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर एवं रामचन्द्र पंडित ने मधुबनी पेंटिग से बना अंग वस्त्र व बुके देकर स्वागत किया। ठाकुर ने स्वागत भाषण में कहा कि संस्थान का यह प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े। कहा कि जितनी जागरूकता बढ़ेगी उतनी ही जल्दी समाज में बदलाव नजर आने लगेगा। महिलाओं को अब हर क्षेत्र में भागीदारी मिल रही है तो उन्हें भी शिक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

मौके पर विग कमांडर पुष्पा ठाकुर ने वेबीनार के माध्यम से बच्चों को सैनिक स्कूल में पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। पूसा विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डा. देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मिट्ठी की जांच कर फसल लगाने से पैदावार अच्छी हो सकती है। एनसीसी के उप महानिदेशक ब्रिगेडियर रंजीव सान्याल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सरोज सेवा संस्थान बघनोचा का प्रयास बहुत सराहनीय रहा है। जिस तरह से युवा वर्ग एवं हर उम्र के लोगों के लिए तरह तरह के जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसका असर यहां दिखाई दे रहा है। मौके पर कर्नल बाबी जसरोटिया ने कहा कि हर परिवार का कम से कम एक सदस्य सेना में भर्ती होने चाहिए। इसके लिए कम उम्र से ही प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर एक लघु नाटिका की प्रस्तुत की गई।जिसमें लडकियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में अनाथ बच्चों को साइकिल देकर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

सरोज सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सभी बच्चों को भी पुस्तक और कलम देकर कर्नल मनमोहन ठाकुर ने पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। सेमिनार को दिल्ली स्कूल आफ बिजनेस के निदेशक डा. राजीव रंजन ठाकुर, कर्नल एके वशिष्ठ, योग गुरु डा. फानिश चन्द्र, कैप्टन शामली सिंह, प्रो. वीरमणि राय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामचन्द्र पंडित, रघुनाथ राय, उमाकांत झा, कमलेश, साक्षी सिंह, राजा बाबू, विजय लक्ष्मी, आकाश, विवेकानंद, प्रवीण कुमार पंडित, करण राय, करण पासवान, उर्मिला, रितिश मंडल, खुशबू, रुनु देवी, शैली देवी, अंशु, अंकित, आकाश, शालिनी दुबे, रौशन कुमार, शिवानी आदि की सराहनीय भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी