मंदिरों से चोरी हो रही पुरानी मूर्तियां, पुलिस खाली हाथ

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मंदिरों से मूर्तियां चोरी हो रही हैं पर पुलिस उन्हें खोज नहीं पा रही है। इस कारण लोगों में आक्रोश है। मूर्ति चोरी की कई घटनाओं में केवल एक मामले में पुलिस को सफलता हासिल हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:11 PM (IST)
मंदिरों से चोरी हो रही पुरानी मूर्तियां, पुलिस खाली हाथ
मंदिरों से चोरी हो रही पुरानी मूर्तियां, पुलिस खाली हाथ

संवाद सूत्र भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र के मंदिरों से मूर्तियां चोरी हो रही हैं, पर पुलिस उन्हें खोज नहीं पा रही है। इस कारण लोगों में आक्रोश है। मूर्ति चोरी की कई घटनाओं में केवल एक मामले में पुलिस को सफलता हासिल हुई।

थाना क्षेत्र के प्रतापतांड़ स्थित श्रीराघव जी मंदिर से 1 जनवरी 2011 की रात राम, सीता, हनुमान आदि की लाखों रुपये की मूर्तियां चोरी हो गयी थीं। तब 15 दिनों तक क्षेत्र के लोगों ने काफी हंगामा किया था। कई गांवों में चूल्हे नहीं जले थे। लेकिन आज तक उन मूर्तियों का कुछ पता नहीं चला। दोबारा लाखों रुपये मूल्य के दुर्लभ शालीमार तथा 200 वर्ष पुराने तीन शंख, एक पीतल की मूर्ति चोरी कर ली गई। लेकिन इस बार की चोरी में न तो मंदिर का ताला टूटा और ना ही किवाड़। चोरों ने चाभी से मंदिर का ताला खोल कर घटना को अंजाम दिया। गोढिया स्थित एनएच 22 पर स्थित रामजानकी मंदिर से भी मूर्ति चोरी मामले में पुलिस खाली हाथ है। फरवरी 17 में सराय ठाकुरबाड़ी से वेशकीमती मूर्ति चोरी चली गई। स्थानीय लोगो ने जमकर हंगामा किया। एक सप्ताह बाद चोरी की गई मूर्ति सराय थाना के पीछे फेंकी मिली। सराय को छोड़ प्रखंड के किसी भी मंदिर से चोरी की गई मूर्ति अब तक बरामद नहीं हो सकी। दो दिन पूर्व भगवानपुर मंदिर से मूर्ति की चोरी चली गयी। उसके बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

chat bot
आपका साथी