युवक को गोली मारने के विरोध में सड़क जाम

सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोष ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Jul 2018 12:40 AM (IST) Updated:Tue, 31 Jul 2018 12:40 AM (IST)
युवक को गोली मारने के विरोध में सड़क जाम
युवक को गोली मारने के विरोध में सड़क जाम

संवाद सूत्र, बिदुपुर :

बिदुपुर थाना के चेचर चौक के निकट बीते रविवार की रात को अपराधियों द्वारा निखिल कुमार नामक युवक की घर के निकट गोली मार कर जख्मी करने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह ही हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग गोलीकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

आक्रोशित लोगों ने चेचर चौक के निकट हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर और पोल रख कर आवागमन बाधित कर दिया। रोड जाम रहने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्ग की दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं ड्यूटी पर जाने वाले करने वाले लोगों को भी भारी परेशानी हुई। बाइक से जाने वाले दूसरे रास्ते से आते-जाते देखे गए। वहीं भाड़े के वाहन से आने-जाने वाले वाहन छोड़कर पैदल जाते देखे गये। जाम की सूचना मिलते ही जामस्थल पर एसआई मनोहर कुमार, पानेश्वर पासवान, एएसआई विजय पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र जवानों के साथ पहुंचे और और भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ¨टकज कुमार ¨सह के साथ आक्रोशित लोगों से बातचीत की। आक्रोशित लोगों को पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया कि गोलीकांड में शामिल सभी आरोपितों एवं साजिशकर्ता को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस ने गोलीकांड मामले में तीन को उठाया बिदुपुर पुलिस चेचर चौक के समीप चेचर गांव के युवक को गोली मारे जाने के मामले में दो जगहों से दो युवकों सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद इस रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। लगभग चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली कांड भूमि विवाद को लेकर हुआ है। इस मामले में जख्मी युवक निखिल के पिता परम ¨सह द्वारा तीन नामजद सहित पांच अज्ञात के विरुद्ध फर्द बयान देते हुए आरोप लगाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काले रंग की बिना नम्बर की अपाचे बाइक भी बरामद कर ली है। बाइक के बारे में कहा जा रहा है कि यह संभवत: चोरी की है। पुलिस कुत्तुपुर के देवेंद्र पंडित के पुत्र रवि कुमार एवं चेचर के अनिल ¨सह के पुत्र सुजीत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं अनिल ¨सह की पत्नी गायत्री देवी से भी घटना के संबंध में पूछताछ किए जाने की सूचना है।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे। वहीं साजिशकर्ता को भी बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी