घर में फंदे से लटकता मिला पेंटर का शव

वैशाली। सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कलां पश्चिमी गांव में घर में फांसी के फंदे से एक पेंटर क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 12:00 AM (IST)
घर में फंदे से लटकता मिला पेंटर का शव
घर में फंदे से लटकता मिला पेंटर का शव

वैशाली। सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कलां पश्चिमी गांव में घर में फांसी के फंदे से एक पेंटर का शव लटकता मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना की पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई तथा बंद घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने से इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। सूचना के बाद सदर प्रखंड के सीओ कृष्ण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे उसके दरवाजा तोड़ कर पुलिस कमरे में पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कलां पश्चिमी गांव स्व. धनेश्वर दास का पुत्र 35 वर्षीय धीरज कुमार पेंटर का काम करता था। वह अपने घर में पत्नी, तीन पुत्री तथा एक पुत्र के साथ रहता था। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी अपने भाई की शादी-समारोह में भाग लेने के लिए बच्चों के साथ गई थी। घर में धीरज अकेले ही रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग पांच रोज से वह अपने घर से बाहर नही निकला था। ग्रामीणों को जानकारी थी कि धीरज के साला की शादी है इसलिए वह भी ससुराल चला गया होगा। शुक्रवार की सुबह जब उसके घर से दुर्गंध आना शुरु हुआ तो लोगों को संदेह हुआ कि कही

कोई जानवर वगैरह तो नही मर गया है। उसके बाद खोजबीन शुरु की गई तो यह दुर्गंध धीरज के घर से निकल रही थी। इसके बाद सभी ने घर के अंदर झांक कर देखा तो सभी हतप्रभ रह गए। धीरज का शव फंदे में लटका हुआ सड़-गल गया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई तथा काफी संख्या में लोग उसके घर के पास जुट गए। घटना की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा सीओ के

आने के बाद घर का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस एवं ग्रामीणों ने अंदेशा व्यक्त किया है कि पांच दिन पूर्व से वह नही दिख रहा था संभव है उसी दिन उसने फांसी लगा लिया होगा। घटना की सूचना मृतक के पत्नी को दे दी गई है। उसके हाजीपुर पहुंचने के बाद ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पुलिस ने बताया कि प्रथम ²ष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। प्राथमिकी के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी