सहदेई में आलमारी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर की जांच, 20 नए कोरोना पॉजिटिव

लॉकडाउन लगने के साथ ही प्रखंड में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी सक्रियता के साथ सड़कों पर निकल कर लॉकडाउन निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया। इस दौरान बीडीओ ने कई जगह छापेमारी कर ऑक्सीजन सिलेंडर के अवैध इस्तेमाल की जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:13 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:13 PM (IST)
सहदेई में आलमारी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर की जांच, 20 नए कोरोना पॉजिटिव
सहदेई में आलमारी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर की जांच, 20 नए कोरोना पॉजिटिव

संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग :

लॉकडाउन लगने के साथ ही प्रखंड में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी सक्रियता के साथ सड़कों पर निकल कर लॉकडाउन निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया। इस दौरान बीडीओ ने कई जगह छापेमारी कर ऑक्सीजन सिलेंडर के अवैध इस्तेमाल की जांच की। जानकारी के अनुसार बीडीओ डॉ. मोहम्मद इस्माइल अंसारी एवं ओपी प्रभारी धनंजय चौधरी ने पुलिस बल के साथ सहदेई बुजुर्ग बाजार, मंगल हाट चौक, अंधरावड़ चौक आदि जगहों पर 11 बजे के बाद खुली दुकानों को बंद कराया। इस दौरान बेवजह सड़कों पर चलने वालों के साथ सख्ती दिखाई गई। बीडीओ ने दुकानदारों से कहा कि जिन दुकानों को खोलने को कहा गया है। वह 11 बजे तक हर हाल में अपनी दुकानें बंद कर देंगे। इसके बाद खुली हुई दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया जाएगा। आम लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लोग घरों में रहें और लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करें। इस क्रम में बीडीओ ने नयागंज स्थित आलमारी बनाने की फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर के अवैध इस्तेमाल की जांच की। लेकिन यहां बेल्डिग के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं पाया गया। दूसरी ओर सहदेई बुजुर्ग में प्रतिबंध के बावजूद भी सड़कों पर इक्का-दुक्का टेंपो चलता हुआ दिखाई दिया। वहीं बुधवार को यहां हुए कोरोना जांच में 20 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 78 हो चुकी है।

गोरौल में दो दिनों में चार कोरोना संक्रमित मिले संवाद सूत्र, गोरौल :

प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों में 4 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है। मंगलवार को 115 लोगो की जांच की गई थी जिसमें 4 लोग संक्रमित पाए गए थे। वही बुधवार को 85 लोगो की जांच की गई जिसमें से एक भी लोग संक्रमित नही मिले। संक्रमित पाए गए सभी को होम क्वारंटाइन किया गया है। प्रखंड क्षेत्र में बीते दो दिनों के अंदर कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। इससे पूर्व गोरौल बाजार एवं इसके आसपास लगभग दर्जन भर लोगो की मौत संदेहास्पद ढंग से हो गयी थी। क्षेत्र में इतनी मौतों के बाद भी बाजार को सेनेटाइज नही कराया गया है और न ही कंटेनमेंट •ाोन ही बनाया गया है। स्थानीय प्रशासन इस दिशा में कोई कार्रवाई करना मुनासिब नही समझ रही है।

chat bot
आपका साथी