दिव्यांग बच्चों ने तिलक लगा की पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मतिथि पर वैसे तो पूरे देश में शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया लेकिन हरिहरक्षेत्र की पावन भूमि के नारायणी तट पर संध्या बेला में अनूठा कार्यक्रम हुआ। नारायणी तट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की खास मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी की 71वीं जन्मतिथि पर आयोजित समारोह में 71 दिव्यांग बच्चों ने उनकी तस्वीर पर तिलक लगाकर दीर्घायु होने की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:45 PM (IST)
दिव्यांग बच्चों ने तिलक लगा की पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना
दिव्यांग बच्चों ने तिलक लगा की पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना

रवि शंकर शुक्ला, हाजीपुर :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मतिथि पर वैसे तो पूरे देश में शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया लेकिन हरिहरक्षेत्र की पावन भूमि के नारायणी तट पर संध्या बेला में अनूठा कार्यक्रम हुआ। नारायणी तट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की खास मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी की 71वीं जन्मतिथि पर आयोजित समारोह में 71 दिव्यांग बच्चों ने उनकी तस्वीर पर तिलक लगाकर दीर्घायु होने की कामना की। अभिभावकों के साथ पहुंचे सभी बच्चों को अपने हाथों से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने भोजन कराया। इन सभी बच्चों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गोद ले रखा है। शारीरिक तौर पर अक्षम बच्चों का नित्यानंद राय खुद अपने खर्च पर इलाज भी करा रहे हैं। भव्य सजावट के बीच नारायणी तट पर हुआ आयोजन

हरिहरक्षेत्र की पावन भूमि हाजीपुर के कोनहारा घाट पर शुक्रवार की देर शाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरे घाट की भव्य सजावट की गई थी। यहां 1101 दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमग हो उठा। वहीं बड़ी संख्या में कलश के ऊपर भी दीप जल रहे थे। रंग-बिरंगी रोशनी से भी पूरा घाट जगमग हो उठा था। मौके पर भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया था। भव्य सजावट के बीच नारायणी की आरती भी उतारी गई।

बांग्लादेश की सीमा पर शुक्रवार को आयोजित समारोह से सीधे हाजीपुर आकर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। हाजीपुर से भाजपा विधायक अवधेश सिंह, लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नित्यानंद ने खुद लगाकर दिव्यांग बच्चों को बैठाया। इतना ही नहीं, बच्चों को खुद मंच पर ले गए एवं एक-एक करके सभी बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर तिलक लगवाने में मदद की। वहीं बाद में इन सभी बच्चों को खुद खाना भी खिलाया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इन दिव्यांग बच्चों को खुद गोद ले रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मतिथि समारोह पर नित्यानंद ने सौ से अधिक दिव्यांग बच्चों को गोद लिया था। हाजीपुर के बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में वैशाली एवं उजियारपुर के इन बच्चों को गोद लिया था। इन सभी बच्चों का दिल्ली एवं कोलकाता में नित्यानंद खुद के खर्च पर इलाज करा रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि आज उनके कुशल नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आज भारत को दुनिया की कोई भी ताकत आंख नहीं दिखा सकती है।

chat bot
आपका साथी