राहत के लिए बाढ़ पीड़ितों के एनएच जाम पर सामग्री का वितरण शुरु

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर रघुनाथपुर गांव के समीप बाढ़ पीड़ित लोगों ने मवेशियो के साथ चुल्हा-चौकी लेकर सड़क जाम कर दिया। इसके कारण मुख्य सड़का की दोनों लेन दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 10:43 PM (IST)
राहत के लिए बाढ़ पीड़ितों के एनएच जाम पर सामग्री का वितरण शुरु
राहत के लिए बाढ़ पीड़ितों के एनएच जाम पर सामग्री का वितरण शुरु

संवाद सूत्र, सराय :

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर रघुनाथपुर गांव के समीप बाढ़ पीड़ित लोगों ने मवेशियो के साथ चुल्हा-चौकी लेकर सड़क जाम कर दिया। इसके कारण मुख्य सड़का की दोनों लेन दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। आक्रोशित लोगों का कहना था कि करीब एक महीने से बाढ़ का प्रकोप झेल रहे पीड़ितों का धैर्य अब टूट गया है। सहायता के लिए चूल्हा-चौकी एवं मवेशियों के साथ सड़क पर आ गए हैं। एक महीने से गांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। घरों में पानी घुसा हुआ है। रहने और खाने का कोई ठिकाना नही है। जल जमाव के कारण घर छोड़ कर सड़क किनारे शरण ले रहे हैं। मवेशियों को रखने के लिए जगह नही है और खिलाने का चारा भी नहीं है। पीड़ितों का कहना था कि जब तक सहायता नही मिलेगा सड़क से नही हटेंगे। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात जाम रहा। सड़क जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, विधायक संजय सिंह एवं सीओ रंभु ठाकुर जामस्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को समझा कर शांत कराया। पीड़ित के बीच शनिवार से ही सामुदायिक किचन खोलने, पालीथीन आदि की सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग सड़क से हटे। इस संबंध में सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवारों के लिए रघुनाथपुर इमादपुर गांव में आज से ही सामुदायिक किचन खोला गया है एवं पालीथीन का वितरण किया गया है।

बाढ़ का पानी निकासी को लेकर दो गांवों में विवाद

संवाद सूत्र, भगवानपुर : प्रखंड के बांदे और रहसा गांव में बाढ़ का पानी निकासी के लिए रोड काटने को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर बांदे गांव के अमित कुमार, भूषण कुमार, विनोद सिंह, आलोक कुमार, अखिलेश कुमार, राम नरेश सिंह, कमलेश कुमार आदि ने भगवानपुर थाने में आवेदन दिया है। बताया गया है कि इसकी सूचना तीन दिन पूर्व ही गोरौल सीओ एवं बीडीओ को दी गई थी, लेकिन कोई भी नही पहुंचे। इस कारण दो प्रखंडों के लोगों में विवाद बना हुआ है। भगवानपुर और गोरौल पुलिस ने पहुंच कर कटे सड़क को जेसीबी से बंद करा दिया।

chat bot
आपका साथी