नप के कर्मी अनिश्चितकालिन हड़ताल पर गए

महनार - अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर महनार नगर परिषद के कर्मी नगर परिषद कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:20 PM (IST)
नप के कर्मी अनिश्चितकालिन हड़ताल पर गए
नप के कर्मी अनिश्चितकालिन हड़ताल पर गए

महनार। अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर महनार नगर परिषद के कर्मी नगर परिषद कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर क्षेत्र में चारों ओर लगी गंदगी के अंबार से लोग परेशान हैं।

महनार नगर परिषद के कर्मी अपनी दस सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर नगर परिषद कर्मचारी संघ के आह्वान पर 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मियों की हड़ताल पर जाने के कारण शहर के साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हड़ताल के कारण कार्यालय में भी तालाबन्दी रहने से आम लोग भी परेशान हो रहे हैं।

नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिववचन शर्मा व महामंत्री सुरेन्द्र नाथ मिश्र ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने तथा दस सूत्री मांगों की पूर्ति की दिशा में सकारात्मक कदम उठाते हुए मांगों को पूरा करने की मांग की है। कर्मी नगर परिषद कार्यालय पर टेंट लगाकर धरना दे रहे हैं। नगर परिषद के कर्मियों की मांग है कि राज्य के नगर निकाय कर्मियों को सरकारी कर्मियों की भांति सातवां वेतन पुनरीक्षण उसी तिथि से लागू किया जाय, पंचम एवं पष्टम वेतन पुनरीक्षण के वेतनमान में की गई वेतन विसंगति दूर की जाए, सेवानिवृत कर्मियों को जहां पेंशन नहीं दी जा रही वहां पेंशन भुगतान किया जाय, संविदा, दैनिक,अनुबंध तथा कमीशन पर कार्यरत कर्मियों को अठारह हजार प्रति माह मानदेय भुगतान किया जाय,सभी संविदा,दैनिक,अनुबंध एवं कमीशन कर्मियों की सेवा नियमित किया जाय,01 जनवरी 1986 से स्वीकृत चतुर्थ वेतन पुनरीक्षण के फलस्वरूप 1993 से बकाया अंतर वेतन का भुगतान करने आदि की मांग की गई। धरना में अध्यक्ष  कुशेश्वर राय,रंजीत ¨सह, ¨सगेश्वर ¨सह, कामता प्रसाद राय, बैधनाथ झा, जयलाल राय, राजेश ¨सह राठौर, महेश मल्लिक, सकल मल्लिक, विनोद मल्लिक, राजेश राउत,विमला देवी, मीना देवी, संजू देवी, ललिता देवी, उषा देवी, आरती देवी, प्रमिला देवी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी