राघोपुर में मुंह में कपड़ा ठूंस 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर शव खेत में फेंका

राघोपुर थाने के मोहनपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मुंह में कपड़ा ठूंस कर हत्या कर दी गई और शव को एक खेत में फेंक दिया गया। मृतक मोहनपुर गांव के राम इकबाल राय बताए गए हैं। घटना की जानकारी स्वजनों को रविवार की सुबह हुई। हत्या की खबर फैलते ही मौके पर आसपास से बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM (IST)
राघोपुर में मुंह में कपड़ा ठूंस 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर शव खेत में फेंका
राघोपुर में मुंह में कपड़ा ठूंस 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर शव खेत में फेंका

संवाद सूत्र, राघोपुर : राघोपुर थाने के मोहनपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मुंह में कपड़ा ठूंस कर हत्या कर दी गई और शव को एक खेत में फेंक दिया गया। मृतक मोहनपुर गांव के राम इकबाल राय बताए गए हैं। घटना की जानकारी स्वजनों को रविवार की सुबह हुई। हत्या की खबर फैलते ही मौके पर आसपास से बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेंद्र एवं एसआई महेश्वरी साह ने शव की प्राथमिक जांच के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग शनिवार की शाम लगभग 7 बजे से ही अपने घर से लापता था। ग्रामीणों के अनुसार उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक के भतीजा अखिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम जब वह दूध लेकर घर लौट रहे थे तब उन्हें गांव की तरफ जाते हुए देखा था। उसके बाद सुबह आसपास के लोगों से सूचना मिली की उनकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया है। मृतक की एकमात्र बेटी की शादी रुस्तमपुर ओपी के जफराबाद में है। घटना की जानकारी मिलने पर उनकी पुत्री एवं दामाद मैनेजर राय भी यहां पहुंच गए हैं।

पुलिस के पूछताछ मे बेटी-दामाद ने बताया कि उनकी किसी प्रकार की कोई व्यक्तिगत दुश्मनी आसपास के लोगों से नहीं थी। मृतक की भतीजी दीपाली देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके भतीजे के साथ विवाद हुआ था। जिसमें दोनों तरफ से केस किया गया था। हालांकि विवाद के कारण हत्या की बातों से भतीजी ने इनकार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। इस बीच पुलिस सभी बिदुओं पर जांच कर रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है।

chat bot
आपका साथी