कोरोना से जंग हार गए महनार के एसडीएम, इलाज के दौरान मौत

वैशाली महनार के वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी मनोज प्रियदर्शी का शुक्रवार की सुबह कोरो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:07 PM (IST)
कोरोना से जंग हार गए महनार के एसडीएम, इलाज के दौरान मौत
कोरोना से जंग हार गए महनार के एसडीएम, इलाज के दौरान मौत

वैशाली :

महनार के वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी मनोज प्रियदर्शी का शुक्रवार की सुबह कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से कोरोना से पीड़ित थे और उनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा था।

जानकारी के अनुसार महनार के वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी मनोज प्रियदर्शी 29 मई से अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से महनार अनुमंडल सहित पूरे जिले में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मनोज प्रियदर्शी अगस्त 2018 में महनार में एसडीओ के पद पर पदस्थापित हुए थे। एसडीओ के रूप में महनार में उनकी दूसरी तैनाती थी। इसके पूर्व प्रियदर्शी पूर्वी चंपारण के सिकहरना अनुमंडल में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे।

व्यवहार के कारण महनार के लोगों के लिए थे प्रिय

बताया गया कि 2010 बैच में 48 से 52 वीं बीपीएससी संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उन्होंने सफलता पाई थी। उसके बाद वह प्रशासनिक पदाधिकारी बने थे। अपने व्यवहार के कारण वह महनार के लोगों के प्रिय बन गए थे। मनोज प्रियदर्शी के निर्देशन में महनार में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला महनार महोत्सव ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया था। महनार महोत्सव को सरकारी दर्जा दिलवाने में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण थी।

नेक दिल इंसान के रूप में जाने जाते थे मनोज

लोगों ने कहा कि एक संवेदनशील एवं विनम्र पदाधिकारी तथा नेक दिल इंसान के रूप में महनारवासी मनोज प्रियदर्शी को हमेशा याद रखेंगे। मनोज प्रियदर्शी अपने पीछे पत्नी रंजना और दो पुत्र छोड़ गए हैं।

chat bot
आपका साथी