लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग (वैशाली) दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM (IST)
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग (वैशाली):

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वही लगातार हो रही वर्षा ने प्रखंड में बाढ़ की संकट को और अधिक गहरा कर दिया है। जानकारी के अनुसार सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से रुक-रुक कर तो कभी तेज तो कभी हल्की वर्षा हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। जिससे ठंड का भी एहसास हो रहा है। लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन बहुत गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र का अधिकतम हिस्सा पहले से ही बाढ़ के कारण जलमग्न है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ की संकट को और अधिक गहरा कर दिया है। जिन स्थानों से पानी निकल रहा था वहां भी अब जल जमाव बढ़ गया है। जिन सड़कों से पानी नीचे उतर गया था। उन सड़कों पर एक बार फिर पानी जमा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि सहदेई बुजुर्ग बाजार सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बाढ़ की पानी लगातार जमा है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र में दो लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। प्रत्येक पंचायत में बाढ़ का पानी आबादी वाले क्षेत्रों में फैला हुआ है। इसके अलावे प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले सभी मार्गों पर जगह-जगह बाढ़ का पानी जमा है। जिन रास्तों से पानी निकल गया था वहां भी वर्षा के कारण जल जमाव हो गया है। सड़क पर लगातार जल जमाव के कारण सड़कें पूरी तरह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिस कारण लोगों को प्रतिदिन आने-जाने में संकटों का सामना करना पड़ता है। लोग हर रोज इन गड्ढों में गिरकर जख्मी हो रहे हैं। बाढ़ के कारण अंबेडकर चौक से अंधड़ावड़ चौक रोड में मुरौवतपुर, चकेयाज, कुमरकोल बुजुर्ग स्थित पुलिया, सहदेई बाजार, रामगंज चौक आदि सहित कई स्थानों पर सड़क पर पानी जमा है। नयागंज बाजार से सहदेई बुजुर्ग मार्ग पर डुमरी स्कूल के निकट एवं बाजीतपुर पुलिया पर पानी जमा है।

chat bot
आपका साथी