वर्चुअल सम्मेलन में शामिल हुए वैशाली जिले के जदयू कार्यकर्ता

जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के वर्चुअल सम्मेलन में वैशाली जदयू के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:30 PM (IST)
वर्चुअल सम्मेलन में शामिल हुए वैशाली जिले के जदयू कार्यकर्ता
वर्चुअल सम्मेलन में शामिल हुए वैशाली जिले के जदयू कार्यकर्ता

वैशाली । जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के वर्चुअल सम्मेलन में वैशाली जदयू के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले के वरीय नेता, लोकसभा-विधानसभा प्रभारी, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और प्रखंड अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शरीक हुए। कोरोना जागरुकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जान है तो जहान है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी इस पर पूरा फोकस है। कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच की कड़ी हैं। इसलिए अपने और परिवार को सुरक्षित रखते हुए समाज को भी सुरक्षित रखने में सभी भूमिका निभाएं। अपने आसपास साफ-सफाई और सभी के स्वास्थ्य सुरक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव में टीका सबसे बड़ा हथियार है। इसके लिए कार्यकर्ता सभी स्तर पर जागरूकता फैलाएं और वैक्सीनेशन अभियान को शत-प्रतिशत पूरा कराने में सहयोग करें।

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान कोरोना काल में कार्यकर्ताओं को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे सभी योजनाएं जो मानवता की रक्षा करता हो वह सुगमता से लोगों तक निरंतर पहुंचे सभी इसका प्रयास करते रहें। कार्यक्रम संयोजन मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने किया और देश-विदेश के कई ख्याति प्राप्त चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमण पर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा, विधायक सिद्धार्थ पटेल, प्रदेश महासचिव डॉ. आसमां परवीन, प्रदेश संगठन प्रभारी विनोद राय, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ रमन, अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष संजय मालाकार, लोस प्रभारी रविन सिन्हा, अरविद राय, मुख्य प्रवक्ता महेंद्र राम, ट्रेडर्स प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मनोज निराला, युवा जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, किसान जिलाध्यक्ष त्रिविक्रम कुमार, सवर्ण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील ठाकुर, मीडिया सेल प्रदेश सूचना प्रभारी, घुरन राय, विशाल चंद्र कुशवाहा, राम सिंह, अशर्फी सिंह कुशवाहा, राधेश्याम मिर्जापुरी, संतोष कुशवाहा, अनिता कुशवाहा, लक्ष्मी कुमारी, नीतू देवी, संतोष चौधरी, मिथिलेश निराला, शक्ति किशोर, श्याम राय, मनोज पटेल, सुरेंद्र पासवान शास्त्री, मो. आकिब, कामख्या सिंह, धर्मवीर ठाकुर, विपुल कुमार, अशोक सिंह, विजय मुन्ना आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी