टीका महाअभियान में करीब डेढ़ लाख लोगों को लगी वैक्सीन

जागरण टीम हाजीपुर गांधी जयंती पर आयोजित टीकाकरण महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग के अपर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 11:28 PM (IST)
टीका महाअभियान में करीब डेढ़ लाख लोगों को लगी वैक्सीन
टीका महाअभियान में करीब डेढ़ लाख लोगों को लगी वैक्सीन

जागरण टीम, हाजीपुर :

गांधी जयंती पर आयोजित टीकाकरण महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हाजीपुर सदर प्रखंड के घोसवर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने टीकाकरण लक्ष्य प्राप्ति के लिए वैशाली जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदिता सिंह, एसडीओ अरुण कुमार, सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं सदर पीएचसी में उप विकास आयुक्त विजय प्रकाश मीणा तथा सुभाष चौक कार्यालय में विधायक अवधेश सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, मधुमिता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

दूसरी ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली में टीका अभियान का उद्घाटन विधायक सिद्धार्थ पटेल ने की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सीमा सरोज ने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराते हुए बताया की महाअभियान में प्रखंड मे 11 हजार लोगो को वैक्सीन देने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य प्रबंधक चितरंजन कुमार ने बताया की 18 वर्ष से ऊपर के 1,34,183 लोगो को वैक्सीन के लक्ष्य में प्रथम डोज 91,533 तथा सेकेंड डोज 22,736 लोगो को दिया गया है। महाअभियान के लिए प्रखंड में 36 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें 36 एएनएम और 60 डाटा आपरेटर को लगाया गया है। चिकित्सकों की टीम सभी सेंटरों पर नजर रख रहे है। इस मौके पर डा. धर्मशीला कुमारी, डा. सुमित चौहान, डा. सुनील राम, डा. अबुल कैश, डा. प्रभात कुमार, डा. इकवाल अंसारी, डा. केके मिश्रा, विनोद शर्मा, विशाल आनंद, लालबाबू कुमार, मनोज कुमार, दिव्यांक सौरभ आदि उपस्थित थे।

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के 40 केंद्रों पर 7 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ में विधिवत उद्घाटन विधायक डा. मुकेश रोशन ने खुद टीका लगाकर की। इस दौरान अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा. मनोरंजन कुमार सिंह, डा. आरपी सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

चेहराकलां : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महाअभियान के दौरान 6400 टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 36 टीम में 36 एएनएम, 72 डाटा आपरेटर एवं 4 चिकित्सा पदाधिकारियों को लगाया गया। टीम में नीलम कुमारी, संजय कुमार, विमलेश कुमार एवं इमाम हुसैन के प्रयास से लक्ष्य की प्राप्ति कर लिया गया।

राजापाकर : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीका महाअभियान फ्लाप रहा। इसके लिए किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार नहीं कराया गया ना ही सीएचसी में शिविर जैसा कुछ दिखा। जिस कारण वैक्सीन लेने वाले नहीं पहुंच पाए। लोगों का कहना है कि प्रचार-प्रसार किया जाता तो लाभुकों की संख्या बढ़ती। इस बीच लगातार वर्षा होते रहने से भी अभियान पर बुरा असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार महाअभियान में 6 हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य था, लेकिन मात्र 4 हजार टीकाकरण ही हो सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शाम तक मात्र 50 लोग ही टीकाकरण के लिए पहुंच पाए थे।

बिदुपुर : प्रखंड के चकसिकंदर कल्याणपुर पंचायत के बालिका उच्च विद्यालय कल्याणपुर में टीका लगाया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने बापू के फोटो पर माल्यार्पण, मोमबत्ती जलाकर और केक काटकर विभाग का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शिक्षक श्याम नंदन सिंह, एएनएम मुन्नी कुमारी, राधिका देवी, शोभा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका मंजू कुमारी, सेविका सविता कुमारी, मीता देवी, सीमा कुमारी, इंदु देवी, मंजू देवी, उर्मिला कुमारी, उर्मिला कुमारी, शाहिना परवीन, सीमा प्रवीण, संध्या कुमारी, संगीता प्रियदर्शनी, सुजाता कुमारी, सहायिका गीता कुमारी, प्रीति कुमारी, चंचला कुमारी, निगमानंद कुमार, नीतीश कुमार, सर्वेश कुमार, वीरचंद्र राय, रमेश कुमार, राजा कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी