भूमि विवाद में घर पर चढ़कर मारपीट कर पति-पत्नी को किया घायल

महुआ थाना क्षेत्र छतवारा कपूर गांव में भूमि विवाद को लेकर घर पर चढ़कर मारपीट कर पति-पत्नी को घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को महुआ से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना महुआ पुलिस को दी गई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में नौ लोगों को आरोपित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 07:59 PM (IST)
भूमि विवाद में घर पर चढ़कर मारपीट कर पति-पत्नी को किया घायल
भूमि विवाद में घर पर चढ़कर मारपीट कर पति-पत्नी को किया घायल

संवाद सहयोगी, महुआ :

महुआ थाना क्षेत्र छतवारा कपूर गांव में भूमि विवाद को लेकर घर पर चढ़कर मारपीट कर पति-पत्नी को घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को महुआ से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना महुआ पुलिस को दी गई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में नौ लोगों को आरोपित किया गया है। आवेदन के आलोक में महुआ थाना की पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

महुआ थाना की पुलिस को दिये गए आवेदन में छतवारा कपूर गांव के कैलाश पासवान के पुत्र प्रमोद पासवान ने लिखा है कि उनकी पत्नी ममता देवी दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। उसी वक्त उनके वगलगीर रविद्र भारती सहित नौ लोग घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं उसके रोने की आवाज पर वे आए तो उनके साथ भी सभी लोगों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनकी पत्नी के गले से एक लाख रुपये मूल्य का सोने का चेन और उनके पॉकेट से बीस हजार रुपये नगद छीन लिए। घायल पति-पत्नी को स्थानीय लोगों ने महुआ अनुमंडल अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ममता की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। ममता देवी एवं प्रमोद कुमार दोनों सामाजिक संगठन से जुड़े हुए हैं। आवेदन के आलोक में महुआ थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी