स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर को लेकर सरकार गंभीर : कृषि मंत्री

सूबे के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और उत्कृष्ट बनाए जाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। स्वस्थ्य शरीर में ही एक स्वस्थ्य मन का निवास होता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:29 PM (IST)
स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर को लेकर सरकार गंभीर : कृषि मंत्री
स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर को लेकर सरकार गंभीर : कृषि मंत्री

संवाद सहयोगी, सोनपुर :

सूबे के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और उत्कृष्ट बनाए जाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। स्वस्थ्य शरीर में ही एक स्वस्थ्य मन का निवास होता है। सोनपुर के घोड़ा बाजार स्थित ²ष्टि कुंज नेत्रालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने ने यह बातें कही। कृषि मंत्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार काफी गंभीर है और इस दिशा में अनेक सुधारात्मक कदम उठाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत जैसे ड्रीम प्रोजेक्ट को जमीं पर उतारा गया। इस योजना के तहत नेत्रालय को पैनल में शामिल किया जाएगा। मंत्री ने प्रदेश के युवा चिकित्सकों की टैलेंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले मरीजों को चेन्नई, मुम्बई आदि स्थानों पर जाने की मजबूरी रहती थी अब यहां के डॉक्टर विश्वस्तर के अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेशवासियों को अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। इस मौके पर नेत्रालय की निदेशक डॉ. निम्मी रानी ने कहा कि मोतियाबिद, ग्लूकोमा एवं अन्य जटिल बीमारियों का इलाज अब यहीं संभव है। आंखों की बहुत सारी समस्याओं के लिए मरीजों को अब पटना जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान निदेशक ग्लूकोमा विशेषज्ञ डॉ. रणधीर झा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीण परिवेश में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बात कही। इस मौके पर सर्जन डॉ. निशिकांत के अलावा धर्मेन्द्र कुमार सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह टुनटुन, कवि एवं साहित्यकार सीताराम सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामविनोद सिंह व विलायत हुसैन, समाजसेवी राजकिशोर सिंह, तृप्तिनाथ सिंह, अवधेश नारायण सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी