गंगा नदी है भारत की संस्कृति, पहचान एवं आत्मा : मंत्री

संवाद सूत्र बिदुपुर (वैशाली) प्रखंड के पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक स्थल चेचर घाट पर गंगा न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM (IST)
गंगा नदी है भारत की संस्कृति, पहचान एवं आत्मा : मंत्री
गंगा नदी है भारत की संस्कृति, पहचान एवं आत्मा : मंत्री

संवाद सूत्र, बिदुपुर (वैशाली):

प्रखंड के पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक स्थल चेचर घाट पर गंगा नदी किनारे शुक्रवार की संध्या झमाझम बारिश के बीच बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के नेतृत्व में गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और गांव के लोग उपस्थित थे। गंगा की आरती के पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना भी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के नमामि गंगे ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंत्री राय ने कहा कि गंगा नदी भारत की संस्कृति है। भारत की पहचान है और भारत की आत्मा है।

मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हमें भारत की सभ्यता और संस्कृति को साथ लेकर चलना चाहिए और भाजपा ही है जो राजनीति के साथ-साथ सभ्यता और संस्कृति को लेकर चलती है। इस उद्देश्य से देश के कोने-कोने में गंगा घाट पर आरती की जा रही है और कोई ना कोई मंत्री उसमें शामिल हो रहे हैं। यह पार्टी देश के राष्ट्रीयता के बारे में ही सोचती है और आने वाले पीढ़ी को यह बताने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर लालगंज के विधायक संजय सिंह, राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. प्रेम सिंह कुशवाहा, नमामि गंगे के जिला संयोजक संजय कुमार सिंह के अलावे काफी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। चेचर मंदिर कमेटी के पंकज कुमार सिंह, सुभाष कुमार रघुवंशी, नमो नारायण सिंह, पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया। मौके पर सभी ने संगठन की मजबूती के साथ गंगा की साफ-सफाई एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी