चंवर में स्नान के दौरान चार किशोर डूबे, तीन को लोगों ने बचाया

करिहो चंवर में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक किशोर डूबा गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। चंवर में किशोर को खोजने का प्रयास ग्रामीण अपने स्तर से कर रहे है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी को फोन कर एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की बात कही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:40 PM (IST)
चंवर में स्नान के दौरान चार किशोर डूबे, तीन को लोगों ने बचाया
चंवर में स्नान के दौरान चार किशोर डूबे, तीन को लोगों ने बचाया

संवाद सूत्र, राजापाकर :

करिहो चंवर में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक किशोर डूबा गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। चंवर में किशोर को खोजने का प्रयास ग्रामीण अपने स्तर से कर रहे है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी को फोन कर एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की बात कही है।

ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर उत्तरी पंचायत के भाथादासी गांव निवासी दिलीप सिंह का 15 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार अपने चार साथियों के साथ करिहों चंवर के किनारे धान रोपने आया था। धान रोपने के बाद सभी चारों लड़के बगल में गड्ढे नुमा पोखर में नहाने चले गए। इस बीच सभी चंवर के गहरे पानी में डूबने लगे। अगल-बगल के कुछ लोगों ने उन सभी को डूबते देखा तो हल्ला किया। मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

चार किशोर में से तीन को स्थानीय नाविकों एवं लोगों की सहायता से डूबने से बचा लिया। जबकि प्रिस कुमार डूब गया। स्थानीय नाविक और ग्रामीण किशोर को खोजने का लगातार प्रयास कर रहे है। राजापाकर थाना की पुलिस मौके पर उपस्थित रहकर देर शाम तक सर्च अभियान चलवाया। वहीं प्रिस कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल महुआ थाना क्षेत्र का बताया गया है। ससुराल आए युवक की नहर में डूबने से हुई मौत

संवाद सूत्र, देसरी :

देसरी प्रखंड के मधौल गांव में ससुराल आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना उस वक्त घटित हुई जब रविवार की दोपहर वह शौच करने के लिए नहर किनारे गया था। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह नहर में जा गिरा। यह देख स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसे बचा नही सके। जब तक लोगों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बिदुपुर प्रखंड के कैलाचक गांव निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार बताया गया है। वह शनिवार को मधौल स्थित अपने ससुराल आनंद कुमार राम के यहां आया हुआ था। जहां रविवार को शौच जाने के दौरान पैर फिसल जाने से नहर में डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चांदपुरा ओपी की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी