डाकघर के कर्मचारी का पुत्र मिला कोरोना पॉजिटिव, डाककर्मियों में हड़कंप

हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के शहर एवं ग्रामीण इलाकों के दर्जनों बदहाल सड़के का मुआयना करने के बाद राजद के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 11:42 PM (IST)
डाकघर के कर्मचारी का पुत्र मिला कोरोना पॉजिटिव, डाककर्मियों में हड़कंप
डाकघर के कर्मचारी का पुत्र मिला कोरोना पॉजिटिव, डाककर्मियों में हड़कंप

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

प्रधान डाकघर में कार्यरत एक कर्मचारी का पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कर्मचारी के पुत्र के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी मिलते ही डाकघर के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई उसके बाद उक्त कर्मचारी को घर जाने की इजाजत दे दी गई। उसके बाद से ही उक्त डाकघर में कार्यरत सभी कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल गए तथा कार्यालय में काम करने से इंकार कर दिया। इस जानकारी के बाद डाकघर में अपने कार्यो से आए लोग भी धीरे-धीरे वहां से निकल गए। कर्मचारी डाकघर के कार्यालय एवं परिसर को सैनिटाइज कराने के बाद ही काम करने को तैयार थे। दिन में काफी देर तक गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही तथा सभी डाकघर परिसर से बाहर ही थे। अपने कार्यो से डाकघर पहुंचने वाले लोगों को डाकघर का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर रोक दिया गया था। बाद में किसी तरह कुछ कर्मचारियों को राजी कर अति महत्वपूर्ण कार्यो का निपटारा कराया गया। इस घटना के बाद से कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। सभी उक्त कर्मचारी के संपर्क में लगातार थे। डाककर्मी ने बताया कि सभी कर्मियों का सैंपल जांच के लिए जल्द लेने का आग्रह सीएस से किया गया है। ज्ञात हो कि उक्त कर्मचारी का पुत्र दूसरे प्रदेश में रहता था तथा वहां से आने के बाद वह घर में ही अपने स्वजनों के साथ रह रहा था। उसका जांच पॉजिटिव आने के बाद उस कालोनी के लोगों में भी दहशत का माहौल कायम हो गया है। कॉलोनी में भी वह कई लोगों के संपर्क में आया था।

chat bot
आपका साथी