खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, महिला झुलसी

वैशाली। जंदाहा थाना के बसंतपुर पंचायत के माधोपुर गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 07:52 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 07:52 PM (IST)
खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, महिला झुलसी
खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, महिला झुलसी

वैशाली। जंदाहा थाना के बसंतपुर पंचायत के माधोपुर गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से आग लग जाने से तीन घर एवं घरों में रखे गए सभी सामान जलकर राख हो गए। इस घटना में एक महिला जलकर जख्मी हो गई है। जख्मी महिला का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि माधोपुर निवासी फकीरा सहनी के घर में उनकी पत्नी सुभगिया देवी घर में रखे गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक किसी कारणवस गैस के चूल्हे से आंख की तेज लपटें निकली, जिससे उनके घर में आग लग गई तथा महिला भी झुलस कर जख्मी हो गई। वही घर में लगी आग के प्रभाव में आकर इनके पुत्र अशोक साहनी एवं रंजीत साहनी का भी घर एवं घरों में रखे गए सभी समान जलकर राख हो गए।

बताया जाता है कि इस घटना में तीनों घरों में रखे गए हजारों रुपए नगद, बर्तन फर्नीचर, अनाज, जेवरात एवं कागजात सहित सभी समान जलकर राख हो गए। जख्मी महिला का इलाज स्थानीय चिकित्सक के स्तर पर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से कई पंपिग सेट के सहारे आग बुझाया। जिससे बगल के घरों को सुरक्षित बचाया जा सका। घटना की सूचना पर युवा राजद के जिला अध्यक्ष संजय पटेल, युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, जिला पार्षद सारिका कुमारी, अजय कुमार, मुकेश कुमार समेत कई प्रमुख लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा अग्नि पीड़ितों को सांत्वना देते हुए अपनी ओर से राहत एवं सहायता सामग्री मुहैया कराई। युवा राजद के जिला अध्यक्ष संजय पटेल ने स्थानीय प्रशासन से तीनों अग्नि पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी स्तर से राहत एवं सहायता मुहैया कराए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी