दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

बैठक में प्रखंड के सभी महिला पुरुष वार्ड सदस्य उपस्थित हुए ।3333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 01:18 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 01:18 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

संवाद सूत्र, जंदाहा : जंदाहा थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने मारपीट कर एक महिला को घर से निकाल दिया है। इस घटना के संबंध में पीड़िता रंजू देवी ने एक प्राथमिकी जंदाहा थाना में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमकी में उसने बताया है कि उसका मायका गोरौल थाना क्षेत्र के काबिलपुरा गांव में हैं। उसकी शादी वर्ष 2013 में ¨हदू रीति रिवाज के साथ गौसपुर गांव निवासी महेन्द्र साहनी के पुत्र दिलीप कुमार साहनी के साथ हुई थी। शादी में पिता द्वारा उपहार स्वरूप नगद 2 लाख 51 हजार रुपया, बाइक, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, फर्नीचर इत्यादि दिया गया था। शादी के 2 वर्षों तक वे अपने ससुराल में ठीक-ठाक से रही। उसके बाद पति ने कहा कि अपने माता-पिता से दो लाख रुपए मांग कर लाओ। इस संबंध में उसने अपने पिता से बात की उसके बाद पिता एवं भाई ससुराल आकर पति एवं ससुर से इतना रुपए देने में असमर्थता जताई । लेकिन इसके बाद भी वे लोग नही माने और उसके ससुर महेंद्र सहनी, सास मिलिया देवी, देवर राज¨बदर साहनी, पंकज साहनी, ननद ¨पकी देवी, श्रवण साहनी आदि मिलकर लगातार दहेज में रुपए मांग कर लाने का दबाव बनाने लगे। जब वह अपने मायके से रुपया मंगाकर अपने ससुराल वालों को नही दी तो उसे पिता के पास जबरन भेज दिया गया। बहुत मान-मनोबल करने पर वर्ष 2017 में पति उसे विदा कराकर अपने घर ले गए। लेकिन वहां प्रतिदिन वे दहेज की रकम के लिए गाली-गलौज मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं 29 जनवरी 2019 को सभी आरोपियों ने मिलकर मारपीट कर उसके जेवर-जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया। उसके बाद से वह पिता के घर पर ही रह रही है। पुन: 7 फरवरी को पिता अपने ग्रामीणों के साथ मेरे ससुराल जाकर पति एवं ससुर से आरजू कर मान जाने की बात की लेकिन वे लोग दहेज में 2 लाख रुपए की मांग पर डटे रहे तथा सभी को अपमानित कर वहां से भगा दिया।

chat bot
आपका साथी