गंगा व गंडक के विभिन्न घाटों पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओ ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान कर मठ-मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना किया। सोमवार की सुबह से ही गंगा नदी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:24 PM (IST)
गंगा व गंडक के विभिन्न घाटों पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
गंगा व गंडक के विभिन्न घाटों पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

संवाद सूत्र, बिदुपुर :

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओ ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान कर मठ-मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना किया। सोमवार की सुबह से ही गंगा नदी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुदूरवर्ती इलाके से श्रद्धालु दोपहिया-चारपहिया वाहनों से पहुंचते रहे। प्रखंड के चेचर घाट सहित खालसा घाट, मनियारपुर घाट, बाजितपुर सैदात घाट, जमींदारी घाट, गोपालपुर घाट, मधुरापुर घाट, नावानगर घाट, आमेर घाट, रामदौली सूरदास घाट, गणिनाथ घाट, कष्टरिया घाट आदि जगहों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाए। इस दौरान विभिन्न मठ-मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किए गए। श्रद्धालुओं की भीड़ से चेचर चौक से लेकर घाट तक लगभग ढाई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी रही। स्नान के बाद प्राचीन परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने सत्तू, मूली, ओल का अचार, चटनी के अलावा खीर-पुरी का भी सेवन किया। नदी किनारे ओझा-गुणी भगत भी भूतखेली और झाड़-फूंक करते देखे गए। देव दीपावली पर गंगा नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी संवाद सहयोगी, महनार : कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर यहां गंगा नदी घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। महनार के बाजार घाट, गणिनाथ मंदिर घाट, अल्लीपुर हट्टा, मजलिसपुर, हसनपुर सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर ईश्वर से सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं गंगा किनारे सत्तू, मूली आदि का सेवन किया और लोगों में इसका वितरण किया। गंगा स्नान के दौरान प्रशासन की ओर से कोरोना गाइडलाइन नियमों का पालन कराने का प्रयास किया गया। सुरक्षा की ²ष्टि से घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से महनार बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। बसंता जहानाबाद घाट पर हजारों ने किया पवित्र स्नान संवाद सूत्र, लालगंज : नारायणी नदी के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। बसंता जहानाबाद घाट पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। रविवार की शाम से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। यहां ग्रामीण क्षेत्रों समेत वैशाली, पटेढी बेलसर, भगवानपुर, गोरौल, मुजफ्फरपुर के सरैया, कुढनी आदि क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। गत मध्य रात्रि से प्रारंभ पवित्र स्नान सोमवार को देर शाम तक जारी था। बसंता जहानाबाद घाट पर प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। घाट पर शनिवार से शुरू राम धुन अष्टयाम का रात में सीता-राम विवाह कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। मौके पर बीडीओ राधारमण मुरारी, सीओ संतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, श्याम कुमार सुमन आदि प्रशासनिक व्यवस्था संभाल रहे थे। मुखिया अवधेश सिंह, शांतिदेव फाउंडेशन सचिव अजीत कुमार, डॉ. राहुल कुमार, मुकेश रंजन, राजा कुमार सहित अन्य सेवाकार्य में लगे रहे। इस दौरान भीड़ से बिछड़े एक 5 वर्षीय बच्चे को खोजबीज कर स्वजनों को सौंपा गया। गंगा स्नान के लिए रवानगी से महुआ में जाम की स्थिति संवाद सहयोगी, महुआ : कार्तिक पूर्णिमा पर महुआ क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा-नारायणी संगम स्नान के लिए हाजीपुर रवाना हुए। रविवार की शाम से ही कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रवानगी से महुआ बाजार में काफी भीड़ लगी रही। अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से बाजार के अनेक हिस्से में जाम की स्थित बनी रही। इसके कारण प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हलकान होते रहे। स्नान और पूजा-अर्चना के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार शाम तक जारी रहा। बरैला झील में आयोजित हुआ विशेष पूजन कार्यक्रम संवाद सूत्र, जंदाहा : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ऐतिहासिक बरैला झील में गंगा प्रहरियों ने विशेष पूजन का आयोजन किया। इस दौरान आसपास के बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों ने बरैला स्नान के बाद पूजन-आरती किया। गंगा प्रहरी पंकज कुमार चौधरी ने बताया कि यहां हर वर्ष इस मौके पर विशेष आयोजन किए जाते हैं, जिसमें आसपास के गंगाप्रेमी और श्रद्धालू शामिल होते हैं। आज भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी