भगवानपुर के मियां बैरो के समाजसेवी विरेंद्र का निधन, शोक की लहर

प्रखंड क्षेत्र के मियां बैरो पंचायत की मुखिया उषा देवी के पति समाजसेवी विरेंद्र पंडित का निधन बुधवार की देर रात हृदय गति रुकने से हो गई। हरदिल अजीज विरेंद्र पंडित के निधन के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:32 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:32 PM (IST)
भगवानपुर के मियां बैरो के समाजसेवी विरेंद्र का निधन, शोक की लहर
भगवानपुर के मियां बैरो के समाजसेवी विरेंद्र का निधन, शोक की लहर

संवाद सूत्र, सराय :

प्रखंड क्षेत्र के मियां बैरो पंचायत की मुखिया उषा देवी के पति समाजसेवी विरेंद्र पंडित का निधन बुधवार की देर रात हृदय गति रुकने से हो गई। हरदिल अजीज विरेंद्र पंडित के निधन के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह उनके निधन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में मातम छा गया। उनके निवास स्थान पर लोगों का तांता लग गया। स्वजनों ने बताया कि स्व. पंडित बुधवार की देर शाम अपने कार से गांव के ही एक व्यक्ति के साथ किसी समारोह में शामिल होने हाजीपुर गए थे। जहां से साथ रहे व्यक्ति को घर पहुंचाने के बाद पुन: दूसरे समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से वापस घर लौट रहे थे इसी बीच टोल प्लाजा पटेढा के समीप अचानक तबीयत खराब हो गई। मामले की सूचना परिजनों को दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन टोल प्लाजा पर पहुंचकर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही रघुनाथपुर इमादपुर के मुखिया राम नरेश राय, हुसैना पंचायत के मुखिया शिव प्रसाद सुमन उर्फ शिव शंकर कुशवाहा, शाहमिया रोहुआ के मुखिया विनय साह, अकबर मलाही के मुखिया आमोद पासवान, जहांगीरपुर पटेढा के मुखिया पति मनोज पंडित, राज किशोर सिंह, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, उप प्रमुख उमेश राय, मांगनपुर के मुखिया रामाकांत साह, पैक्स अध्यक्ष मनोहर साह, बफापुर बांथु पंचायत के मुखिया विजय राम, हरिवंशपुर बांथु के मुखिया पति जय कुमार ठाकुर, महमूदाबाद के मुखिया सुनील सिंह सहित प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी