दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव नदी में फेंका, बरामद

मनचाहा दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर शव को वाया नदी में फेंक दिया। बुधवार को पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के मांगनपुर में वाया नदी से महिला का शव बरामद कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:08 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:19 AM (IST)
दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव नदी में फेंका, बरामद
दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव नदी में फेंका, बरामद

संवाद सूत्र, पटेढ़ी बेलसर :

मनचाहा दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर शव को वाया नदी में फेंक दिया। बुधवार को पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के मांगनपुर में वाया नदी से महिला का शव बरामद कर लिया। विवाहिता की पहचान बेलसर ओपी क्षेत्र के जारंग गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी 20 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस अवर निरीक्षक अशोक त्रिवेदी घटनास्थल पर पहुंच गए और वाया नदी से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

खुशबू के पिता चंदेश्वर झा ने बताया कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विवाहिता के पिता ने बताया कि खुशबू की शादी 9 जुलाई 2017 को वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के जारंग गांव निवासी स्व. नागेंद्र झा के पुत्र अजय कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए मायके से रुपये एवं गाड़ी लाने के लिए कह रहे थे। इसको लेकर हमेशा मारपीट करते थे। आसपास के लोगों ने कुछ दिनों पहले सूचना दी थी कि दोनों पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा और मारपीट होते रहता है। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी मिली कि खुशबू की हत्या कर अजय एवं उसके परिवार के सदस्यों ने शव को वाया नदी में फेंक दिया।

इधर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई थी। गांव के कुछ लोगों ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे मांगनपुर वाया नदी में करीब 20 वर्षीया महिला का पानी में तैरता हुआ शव देखा। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

विवाहिता के पिता ने 11 नवंबर को बेलसर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में दरभंगा जिले के कोढि़या थाना अंतर्गत कमतौल गांव निवासी चंदेश्वर झा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए ससुराल वालों को आरोपित किया है।

chat bot
आपका साथी