पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, पुत्रों ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी

वैशाली। बिदुपुर थाने की पुलिस ने अमेर पंचायत के राघोपुर चतुरंग गांव में पेड़ से लटके एक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 08:23 PM (IST)
पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, पुत्रों ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी
पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, पुत्रों ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी

वैशाली। बिदुपुर थाने की पुलिस ने अमेर पंचायत के राघोपुर चतुरंग गांव में पेड़ से लटके एक अधेड़ पुरुष का शव बरामद किया। मृतक की पहचान विशनपुर गांव के ही सकल राय, पिता रामयाद राय के रूप में की गई है। पेड़ से लटके शव उतारवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। पुलिस किसी तरह शव थाने लाई और तब पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा। इस मामले में मृतक पुत्र संजय राय एवं अजय राय ने पांच लोगों पर हत्या शव लटकाने का आरोप लगाया है।

सूत्रों के अनुसार सकल राय गत रात अपने घर से करीब आधे किलोमीटर दूर राघोपुर चतुरंग गांव के सागर महतो के घर गया था। शनिवार की सुबह सागर महतो के घर के पीछे केला बगान में कुएं के पास एक पेड़ से झूलता मिला। ग्रामीणों के मुताबिक सकल राय अपनी पत्नी के देहांत के बाद सात आठ वर्षों से सागर महतो के घर रहता था। आरोप है कि सागर महतो के परिवार वालों ने उससे छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी और फिर शव को पेड़ से लटका दिया। घटना बाद सागर महतो का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। इस बीच कुछ लोग इसे पारिवारिक तिरस्कार के कारण आत्महत्या का मामला भी बता रहे हैं।

इस बीच बिदुपुर थाने में मृतक के पुत्रों द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी में पांच लाख रुपये के लिए हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपों के अनुसार सागर महतो को उसके पिता से पांच लाख रुपये कर्ज लिया था। रुपये वसूली को लेकर उसके पिता गत रात उसके घर गए थे, जहां उनकी हत्या कर दी गई। प्राथमिकी में सागर महतो, मंजू देवी, राधा महतो, बिट्टू महतो एवं सागर महतो की बेटी को आरोपित किया गया है।

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में सभी बिदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा। इधर, घटना को लेकर आम लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

chat bot
आपका साथी